Skip to main content

ताजा खबर

गंभीर को सारा क्रेडिट मिल रहा था, इस वजह से रोहित ने बीच मैच में दिया इंटरव्यू- पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज बयान

गंभीर को सारा क्रेडिट मिल रहा था, इस वजह से रोहित ने बीच मैच में दिया इंटरव्यू- पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज बयान
Rohit Sharma Interview (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरव्यू इसलिए दिया क्योंकि उससे पहले रोहित को टीम से बाहर करने का सारा क्रेडिट गौतम गंभीर को मिल रहा था।

रोहित ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया, उनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह ने टीम की अगुवाई की थी। एससीजी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा और टीम सीरीज 1-3 से हार गई।

सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा को बाहर करने के फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में काफी बातें चल रही थी। लेकिन रोहित शर्मा ने मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक में इंटरव्यू देकर इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। हालांकि, मांजरेकर का मानना ​​है कि रोहित ने अपना रुख स्पष्ट करने की कोशिश की क्योंकि गंभीर को उन्हें लाइनअप से बाहर करने के फैसले का श्रेय दिया जा रहा था।

संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के इंटरव्यू को लेकर रखी अपनी राय

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा कि, “लेकिन उनके उस इंटरव्यू के पीछे एक और कारण भी था। अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को बाहर बैठानो को लेकर किए गए साहसिक फैसले का सारा श्रेय गंभीर को ही मिल रहा था। वह रिकॉर्ड को सही करना चाहते थे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह इंटरव्यू बहुत पसंद आया। वह पहला हिस्सा जिसमें उन्होंने कहा, मैं एक और आउट-ऑफ-फॉर्म बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में नहीं रख सकता था, और इसलिए उन्होंने बाहर होने का फैसला किया। लेकिन कुछ अन्य भावनाएं भी थीं।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “एक बात जो बहुत से खिलाड़ी कहते हैं, वह यह है कि ‘मैं अपना भविष्य खुद तय करूंगा’। मुझे इससे दिक्कत है। आप रिटायरमेंट के बारे में अपना भविष्य तय कर सकते हैं, लेकिन खिलाड़ी और कप्तान के रूप में आपका भविष्य तय करने का काम किसी और को मिला है। वह चीफ सेलेक्टर है।

आपको हायरार्की का सम्मान करना होगा, चाहे आप कितने भी बड़े क्यों न हों। यदि चीफ सेलेक्टर्स मजबूत है और उसे भारतीय क्रिकेट के लंबे समय तक ठीक रखने का विश्वास है, तो उसके पास यह तय करने का अधिकार है कि आपका करियर अभी खत्म हो जाना चाहिए, या आपको कुछ और मैच खेलने चाहिए, या एक और सीरीज खेलनी चाहिए। रिटायरमेंट आपके हाथ में है, लेकिन भारत के लिए खेलना नहीं है।”

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...