Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों को पिंक बॉल टेस्ट के लिए तैयार करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम

खिलाड़ियों को पिंक बॉल टेस्ट के लिए तैयार करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम

Cricket Australia (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 22 पिंक बॉल टेस्ट में 12 में भाग लिया है। पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में भी एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने इस बात की घोषणा की है कि इस सीजन के तीन शेफील्ड शील्ड मुकाबले डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेले जाएंगे। यही नहीं हर गर्मी में कम से कम एक डे-नाइट टेस्ट मैच जरूर होगा।

एडिलेड और गाबा में पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले जा सकते हैं। आगामी मुकाबले एडिलेड, गाबा और Bellerive Oval में शेड्यूल किए गए हैं। हालांकि इस समय की ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए यह चिंता की बात है कि उन्हें आगामी गर्मी से पहले कोई भी पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच खेलने को नहीं मिलेगा।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ़ नेशनल टीम बेन ओलिवर ने कहा कि, ‘हम यही चाहते हैं कि घरेलू खिलाड़ियों को भी इसका अनुभव हो और हम उनको ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। घरेलू खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार करना होगा। टेस्ट वेन्यू में फर्स्ट क्लास मैच खेलने बहुत ही जरूरी है। साथ ही डे-नाइट परिस्थिति के बारे में भी उन्हें बताना बेहद जरूरी है।

हम लोगों का मानना है कि यही सबसे सही समय है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के अगले ग्रुप के लिए शेफील्ड शील्ड के डे-नाइट मुकाबलों को फिर से शुरू करना सही रहेगा।’

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगी

बता दें कि, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक डे-नाइट टेस्ट भी खेला जाएगा। यह मुकाबला एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया द्वारा होस्ट किया जाएगा। साउथ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया डे-नाइट पिंक बॉल मुकाबला इसी वेन्यू में 23 नवंबर को खेलेगी।

दोनों ही टीमें इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। टीम इंडिया ने हाल ही में दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को क्लीनस्वीप किया था। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...