Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों का केंद्रीय अनुबंध अब हो सकता है पूरी तरह से खत्म, PCB टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के प्रदर्शन से है नाखुश

Syed Mohsin Raza Naqvi. (Image Source: X)

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक रहा था। पाकिस्तान टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। टीम के खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने केंद्रीय अनुबंध से हटा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी कई खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को खत्म कर सकते है। दरअसल पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन टी20 प्रारूप में खराब रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात की जाए तो पाकिस्तान को अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी थी। यही नहीं भारत के खिलाफ भी उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

एनडीटीवी के मुताबिक पीसीबी सूत्र ने बताया कि, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुरानी प्रणाली में लौटने की संभावना कर रहा है जिसमें दो या तीन चयनकर्ताओं के साथ मुख्य चयनकर्ता होंगे। ऐसी भी संभावना है कि जिन भी खिलाड़ियों के पास केंद्रीय अनुबंध हैं उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से इसे हटाया जा सकता है। यही नहीं ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें अब मौके दिए जा सकते हैं।’

अब समय आ गया है की टीम को पूरी तरह से बदलने की बेहद जरूरत है: वसीम अकरम

वसीम अकरम ने भी पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगता है कि अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कोच को उनके पद से हटा दिया जाएगा और उन्हें कुछ नहीं होगा। लेकिन अब समय आ गया है कि कोच को टीम में रहने दिया जाए और सभी खिलाड़ियों को हटा दिया जाए। टीम में बड़े बदलाव की बेहद जरूरत है।’

ऐसे कई पूर्व खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में ना तो टीम के गेंदबाज अपनी छाप छोड़ पाए थे और ना ही बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

আরো ताजा खबर

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...