Skip to main content

ताजा खबर

खास पोस्टर लेकर पहुंचे थे Rohit Sharma के फैन्स, जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी

खास पोस्टर लेकर पहुंचे थे Rohit Sharma के फैन्स जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter/X)

किसी फैन ने Rohit Sharma के लिए शायरी बोली, कोई फैन हिटमैन को देख क्रेजी हो गया है। कानपुर में कुछ ऐसे ही नजारे देखने को मिले टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान। इन सब के बीच कानपुर के 2 फैन्स की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जहां इस तस्वीर में ये फैन्स अपने हाथ में एक पोस्टर लिए खड़े हैं और पोस्टर पर हिटमैन के लिए खास संदेश लिखा हुआ नजर आ रहा है।

टीम इंडिया का विजय रथ जारी है

जी हां, Rohit Sharma की कप्तानी वाली टीम इंडिया का विजय रथ जारी है, जहां अपने घरेलू मैदानों पर भारतीय टीम को अब जीतने की आदात सी हो गई है। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित की टीम ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती है, ऐसे में टीम इंडिया की अपने घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारी थी और उस बात को कई साल गुजर चुके हैं।

Rohit Sharma के फैन्स अलग ही लेवल का काम करते हैं

*इस समय सोशल मीडिया पर वायरल रही है Rohit Sharma के 2 फैन्स की तस्वीर।
*ये फैन्स कप्तान रोहित के लिए पोस्टर पर एक खास संदेश लिखकर लेकर आए थे।
*लिखा था-हमारी दीवानगी अलग है, हम लड़कियों के जमाने में रोहित के दीवाने हैं।
*स्टेडियम से सामने आई है ये तस्वीर, पीछे Screen पर भी रोहित नजर आ रहे हैं।

ये है एक खास तस्वीर Rohit Sharma के फैन्स की

टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी लेते हुए हिटमैन का वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

चौथे दिन कई सारे रिकॉर्ड बना दिए थे टीम इंडिया ने

कानपुर टेस्ट मैच के चौथे दिन ही टीम इंडिया ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए थे, जिन्हें टूटने में काफी समय लग सकता है। जहां टेस्ट क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने महज 3 ओवर में 50 रन बना दिए थे, तो 100 रन 10.1 ओवर और 200 रन 24.2 ओवर में बना डाला थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इसी के अलावा टीम इंडिया जब पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही था कानपुर में तो टीम का रन रेट काफी ज्यादा था और वो था 8.2 का। साथ ही रोहित और यशस्वी ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रनों की साझेदारी को 19 गेंदों में पूरा कर लिया था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...