Skip to main content

ताजा खबर

खलील अहमद के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, 65 रन लुटाकर शमर्नाक रिकॉर्ड किया दर्ज

Khaleel Ahmed (Photo Source: X)
Khaleel Ahmed (Photo Source: X)

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने आईपीएल 2025 में 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पहली पारी के 19वें ओवर में 33 रन लुटा दिए और अपने तीन ओवर के स्पेल में 65 रन दिए। खलील को आरसीबी के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने बेरहमी से कूटा।

रोमारियो शेफर्ड ने खोल दिए खलील अहमद के धागे

रोमारियो शेफर्ड ने 19वें ओवर में अपना तूफानी अंदाज दिखाया। यह ओवर फेंक रहे थे खलील अहमद। खलील की पहली गेंद को रोमारियो ने मिडविकेट के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। दूसरी गेंद पर भी शेफर्ड ने खतरनाक शॉट लगाया और इस पर भी छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और चौथी गेंद पर फिर छक्का लगा दिया।

पांचवीं गेंद पर मारा गया छक्का और भी लंबा था और यह नो बॉल भी हो गई थी। इसके बाद अगली गेंद फ्री हिट थी, जिस पर खलील ने कोई रन नहीं जाने दिया। लेकिन अंतिम गेंद को रोमारियो ने चौके लिए भेज दिया। इस तरह से खलील के इस ओवर में शेफर्ड ने कुल 33 रन जड़ दिए। इसके साथ ही खलील अहमद के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

खलील अहमद के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

खलील अहमद आईपीएल के इस सीजन का सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने कुल 33 रन लुटाए। इसके अलावा एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने तीन ओवर में 65 रन खर्च कर डाले।

खलील अहमद चेन्नई की तरफ से आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले लुंगी एंगिडी ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 रन लुटाए थे। इसके अलावा 2021 में सैम करन ने भी केकेआर के खिलाफ एक ही ओवर में 30 रन खर्च किए थे।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG 2025: जसप्रीत बुमराह की करारी इनस्विंगर ने उखाड़ा बेन स्टोक्स का ऑफ स्टंप, देखें वीडियो

Jasprit Bumrah, Ben Stokes (image via BCCI X handle)लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन, जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि...

11 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)1. ENG vs IND: ‘बैजबाॅल कहा हैं सर’ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर पूर्व...

ENG vs IND 2025: ‘आप यहां खेलने आए हैं, छुट्टी मनाने नहीं’ – गंभीर ने बीसीसीआई के नियम का किया समर्थन

Gautam Gmabhir, Virat Kohli, Ajit Agarkar (image via X)भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की संशोधित यात्रा नीतियों का समर्थन किया, जो ऑस्ट्रेलिया में...

SM Trends: 11 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Joe Root (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में आज 11 जुलाई को दूसरे दिन का खेल जारी है। लाॅर्ड्स में...