
Shadab Khan (Photo Source: X)
लंका प्रीमियर लीग (LPL) के खिलाड़ी और पाकिस्तान के लेग-स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान ने कोलंबो स्ट्राइकर्स के साथ LPL सीजन 5 में यादगार शुरुआत की है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने कैंडी फाल्कन्स के खिलाफ हैट्रिक ली और उसके बाद से अब तक 16 विकेट लिए हैं, जो इस LPL सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।
शादाब ने खुद स्वीकार किया कि यह उनके लिए एक उल्लेखनीय बदलाव है; पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के लिए एक भी विकेट नहीं लेने के बाद, वह श्रीलंका की परिस्थितियों में अपने फॉर्म के कमबैक का आनंद ले रहे हैं, खासकर अपनी टीम के घरेलू मैदान कोलंबो में।
अपने कमबैक पर शादाब खान ने दिया ये बयान
“मैं तीन महीने से संघर्ष कर रहा था। मैंने पिछले सात अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया था। यहाँ आकर, गेंदबाजी करना शुरू किया और अब हमेशा विकेट लेना- यही क्रिकेट की खूबसूरती है। आपको इन परिस्थितियों का आनंद लेना चाहिए; कभी आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, कभी नहीं करते। लेकिन प्रक्रिया में निरंतरता होनी चाहिए।”
“पिच धीमी और थोड़ी पकड़दार थी, जिससे हमें मदद मिली। लेकिन टी20 क्रिकेट अब बहुत चुनौतीपूर्ण है, जिसमें 200 रन आसानी से हासिल किए जा सकते हैं। एक स्पिनर के रूप में, आपको अलग-अलग ट्रैक पर सफल होने के लिए विविधताओं की आवश्यकता होती है। Variations के बिना, आप रन बना सकते हैं, लेकिन उनके साथ, आप विकेट भी ले सकते हैं और रन रोक भी सकते हैं। गेंद को अच्छे क्षेत्र में लैंड कराना महत्वपूर्ण है।”
“मैं अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और यह एक अच्छा संकेत है। मुख्य गेंदबाज के तौर पर विकेट लेना मेरे और मेरी टीम के लिए सकारात्मक है। मैं तीनों चरणों में योगदान देना चाहता हूं- गेंदबाजी, फील्डिंग और उम्मीद है कि बल्ले से भी।”
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

