Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का दूसरा सीजन अनिश्चितकाल के लिए टला

 International Masters League (Image credit Twitter - X)
International Masters League (Image credit Twitter – X)

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार, 14 अक्टूबर को दूसरे सीजन को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा की है।

यह टूर्नामेंट 24 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाला था। हालांकि, कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इसे फिलहाल टाल दिया गया है। आयोजकों ने लीग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी। फिलहाल टूर्नामेंट की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के आयोजकों ने अपने बयान में कहा कि कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ रहा है। उन्होंने फैंस, खिलाड़ियों और सहयोगियों का समर्थन और धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया।

आयोजकों ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही लीग को वापस लाने की कोशिश करेंगे। टूर्नामेंट से जुड़ी आगे की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी। हालांकि, इसे स्थगित करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है।

छह देशों की टीमें लेने वाली थीं हिस्सा

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे सीजन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की छह टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। इन टीमों में अपने-अपने देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलते नजर आते।

टूर्नामेंट के मुकाबले मुंबई, वडोदरा और विशाखापत्तनम में आयोजित होने थे। हालांकि, अब यह साफ नहीं है कि नई तारीखों की घोषणा के बाद मुकाबले इन्हीं शहरों में खेले जाएंगे या नहीं।

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारत बना था चैंपियन

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का पहला सीजन काफी शानदार रहा था। इसमें सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर खिताब जीता था। पहले सीजन की सफलता के बाद फैंस दूसरे सीजन को लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि, अब उन्हें टूर्नामेंट की नई तारीखों का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें – हैदराबाद में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना

Cheteshwar Pujara praised Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रविवार, 11 अक्टूबर को...

14 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार...

बर्थडे स्पेशल, जब ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी!

glenn maxwell (Image credit Twitter – X) आज 14 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम इस आर्टिकल...

SM Trends: 14 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) हाल में ही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम का नया सहायक व...