Skip to main content

ताजा खबर

क्या IPL 2025 में RCB की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे Rahul? तीन शब्दों में दिया KL ने अपना जवाब

क्या IPL 2025 में RCB की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे Rahul? तीन शब्दों में दिया KL ने अपना जवाब

KL Rahul (Photo Source: X)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। वह आईपीएल 2025 में एलएसएजी के लिए खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा अफवाहें राहुल के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में वापस जाने को लेकर उड़ रही हैं। राहुल ने साल 2013 में आईपीएल डेब्यू आरसीबी की ओर से ही किया था।

बेंगलुरु में जन्मे राहुल कुल दो सीजन RCB का हिस्सा रहे। वह 2013 के बाद 2016 में बेंगलुरु टीम के लिए खेले। इसी बीच राहुल ने अब आरसीबी में वापसी को लेकर तगड़ा हिंट दिया है। उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा। दरअसल, राहुल ने एक फैन के स्टेटमेंट को सुनने के बाद कुछ ऐसा रिप्लाई किया, जिसकी चारों तरफ काफी चर्चा हो रही।

क्या RCB की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे KL Rahul?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैन ने कहा, “मैं आरसीबी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं लंबे समय से आरसीबी को फॉलो कर रहा हूं। आप पहले भी आरसीबी खे लिए खेल चुके हैं। अब काफी अफवाहें उड़ रही हैं मगर मैं कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन हां, मैं बस यही कामना और प्रार्थना करूंगा कि आप आरसीबी में वापस आ जाएं और धमाल मचाएं।”

फैन ने जैसे ही इतना सब कुछ कहा तो उसके बाद केएल राहुल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि, ”उम्मीद करते हैं।” राहुल के छोटे से जवाब के बाद अनेक लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”आरसीबी का माहौल अच्छा रहेगा। लोकल प्लेयर होने के नाते उनको काफी सपोर्ट मिलेगा।” वहीं, कुछ लोगों को लग रहा कि राहुल का एलएसजी से मन उठ चुका है और वो अब RCB में वापस आना चाहते हैं।

आपको बता दें कि राहुल ने तीन सीजन में एलएसजी की कप्तानी की है। टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही। एलएसजी का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 10 विकेट से करारी शिकस्त के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका सबके सामने राहुल से गुस्से में बात करते हुए नजर आए थे।

उसके बाद से राहुल के एलएसजी से अलग होने की ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले महीने महीने कोलकाता में गोयनका और राहुल की मीटिंग हुई थी। हालांकि, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले राहुल को LSG रिटेन करेगी या नहीं इसको लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs GT, Qualifier 1: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 प्लेऑफ राउंड के क्वालिफायर 1 में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को...

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह 

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज 26 मई, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धर्मशाला के एचपीसीए...

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...