Skip to main content

ताजा खबर

क्या BGT 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा जल्द लेने वाले हैं अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास?

क्या BGT 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा जल्द लेने वाले हैं अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास?

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में काफी खराब रहा है। तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान का विकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने झटका।

हालांकि जैसे ही रोहित शर्मा वापस पवेलियन की ओर आ रहे थे उन्होंने डगआउट के सामने अपने ग्लव रख दिए। तमाम फैंस इस चीज को देख काफी हैरान थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। क्रिकेट फैंस का मानना यह है कि रोहित शर्मा बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

बता दें कि, रोहित शर्मा ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अनुभवी बल्लेबाज वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे।

चैंपियन ट्रॉफी 2025 फरवरी महीने में पाकिस्तान में खेला जाना है। भारत के मुकाबले दुबई में आयोजित किए जा सकते हैं।

फॉलोऑन से बची टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे जिसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह 10* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि आकाशदीप ने 27* रन बना लिए है।

खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। खेल के पांचवें दिन दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर दबाव जरूर बनाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...