Skip to main content

ताजा खबर

क्या सच में गुलबदीन नईब को Cramps की हुई थी परेशानी या वो कर रहे थे Acting? राशिद खान ने किया बड़ा खुलासा

क्या सच में गुलबदीन नईब को Cramps की हुई थी परेशानी या वो कर रहे थे Acting राशिद खान ने किया बड़ा खुलासा

Rashid Khan and Gulbadin Naib (Pic Soure-X)

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने टीम के साथी गुलबदीन नईब का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। बता दें, सेंट विंसेंट में खेले गए सुपर 8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को DLS नियम के तहत 8 रनों से मात दी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं पहली बार अफगानिस्तान ने आईसीसी सीनियर पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि इस मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल इस मुकाबले के दौरान तीन बार बारिश ने खलल डाली। जब दूसरी बार ऐसा देखने को मिला तब अफगानिस्तान टीम काफी अच्छी स्थिति में थी और बांग्लादेश उस समय DLS नियम के तहत दो रनों से पीछे था। अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रोट ने डगआउट से यह इशारा किया कि गेंदबाजी जल्दी ना करते हुए आराम से की जाए ताकि बारिश थोड़ी और तेज हो जाए और मैच रुक जाए।

जैसे ही इस ओवर की अगली गेंद नूर अहमद फेंकने वाले थे गुलबदीन नईब तुरंत अपनी जगह पर ही गिर गए। उन्होंने ऐसा दिखाया कि उन्हें Cramps आ गए हैं और अब वो खड़े नहीं हो सकते हैं। इतनी देर में बारिश तेज हो गई और अंपायर को मैच को रोकना पड़ा।

मुझे लगता है कि यह Cramps ही थे: राशिद खान

मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में राशिद खान ने कहा कि, ‘मुझे लगता है यह Cramps ही थे। मुझे नहीं पता उन्हें क्या हुआ था। इसका भी अंदाजा नहीं है कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। यह बस एक छोटी जो फील्ड में लगी थी। हमारा कोई भी ओवर खत्म नहीं हुआ। बारिश आई और हम सब मैदान से बाहर चले गए। इससे खेल में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। हम 5 मिनट के अंदर ही मैदान पर वापस आ गए थे और इसमें कोई भी फर्क नहीं देखने को मिला।’

यह मैच जीत कर अफगानिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27 जून को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम त्रिनिदाद में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को ही खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...