Skip to main content

ताजा खबर

क्या रविचंद्रन अश्विन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को जीत दिलाने में निभा पाएंगे अहम भूमिका? यहां जाने उनका इस वेन्यू में रिकॉर्ड

क्या रविचंद्रन अश्विन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को जीत दिलाने में निभा पाएंगे अहम भूमिका यहां जाने उनका इस वेन्यू में रिकॉर्ड

Ashwin (Source X)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपने घर में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने हमेशा ही अपने घर में खेले गए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन ने अपने घर में 47 टेस्ट मैच की जीत में 18.16 के औसत से 303 विकेट झटके हैं जिसमें 26 Fifer हैं।

हालांकि इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन अभी तक शानदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई हैं। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने सिर्फ एक ही विकेट झटका था जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में अनुभवी खिलाड़ी ने कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो उनका रिकॉर्ड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त रहा है। 5 टेस्ट मैच में घातक खिलाड़ी ने 18.42 के औसत से 38 विकेट झटके हैं। इसमें 3 फ़ाइफर भी है।

रविचंद्रन अश्विन का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड

बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 55 रन देकर 6 विकेट झटके थे। उन्होंने यह गेंदबाजी स्पेल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फेंका था। रविचंद्रन अश्विन ने वानखेड़े में अपना आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर 2021 में खेला था। इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 8 रन देकर चार विकेट झटके थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे।

टीम इंडिया ने इस मैच को 372 रनों से अपने नाम किया था। अब अगर मेजबान को आगामी टेस्ट को अपने नाम करना है तो रविचंद्रन अश्विन को एक बार फिर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालना होगा।

আরো ताजा खबर

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...