Skip to main content

ताजा खबर

क्या टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विकेटकीपिंग करेंगे ग्लेन मैक्सवेल? जानें चीफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने क्या कहा

क्या टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विकेटकीपिंग करेंगे ग्लेन मैक्सवेल? जानें चीफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने क्या कहा

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाएगा। सभी टीमों के साथ-साथ एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही हैं।

हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ने मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा इस टीम में जोश इंग्लिश के रूप में एक विकेटकीपर मौजूद हैं। अगर वह टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो जाते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपिंग कौन करेगा? यह सवाल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के मन में भी है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर इंग्लिश किसी वजह से चोटिल हो जाते हैं, तो ग्लेन मैक्सवेल विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर मैक्सवेल ने कभी भी विकेटकीपिंग नहीं की है। लेकिन जूनियर लेवल के एक मैच और साल 2009 में हांगकांग सिक्स में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी।

जाॅर्ज बैली ने दिया बड़ा बयान

ग्लेन मैक्सवेल की विकेटकीपिंग को लेकर हाल में ही जाॅर्ज बैली ने क्रिकेट डाॅट काॅम एयू के हवाले से कहा- “मैंने उसे (मैक्सवेल) ऐसा करते देखा है। वह स्वाभाविक प्रतिभा का धनी है। उसने यह खेल तब भी खेला था जब वह छोटा था। हम विश्व कप में एक खिलाड़ी की कमी के साथ भी खेले हैं। ऐसे में हमेशा ऐसा लगता है कि आपको कुछ न कुछ छोड़ना ही पड़ेगा।”

बैली ने आगे कहा “यह उन रोजमर्रा की चोटों के बीच संतुलन बनाने की बात है, जहां एक खिलाड़ी सिर्फ एक गेम के लिए अनुपस्थित हो सकता है। अगर वह चोट गंभीर हुई, तो क्या आप किसी को यह जिम्मेदारी नहीं देना चाहेंगे।”

আরো ताजा खबर

LSG vs RR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs RR: Top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते लो स्कोरिंग मैच में राजस्थान राॅयल्स ने LSG को 40 रनों से हराया 

LSG vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 32वां मैच आज 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। बता दें इस...

टीम कोच पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुडुचेरी के तीन क्रिकेटर निलंबित!

Puducherry cricket body suspends 3 players (image via X) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (CAP) ने पुष्टि की है कि पुडुचेरी के तीन क्रिकेटरों – जे. कार्तिकेयन, ए. अरविंदराज और एस....

IPL2026: फैंस को मिले धोनी की वापसी के संकेत, कप्तान गायकवाड़ ने कहा ‘शायद अगले मैच में’

Ruturaj Gaikwad (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिग्गज खिलाड़ी एम.एस....