Skip to main content

ताजा खबर

क्या टीम इंडिया में आएगा तेज गेंदबाज मयंक यादव? जय शाह ने कहा, “गारंटी नहीं है कि वह टीम में …. “

क्या टीम इंडिया में आएगा तेज गेंदबाज मयंक यादव? जय शाह ने कहा, “गारंटी नहीं है कि वह टीम में …. “

Mayank Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में धमाल मचा दिया था। लेकिन उन्होंने केवल चार मैच ही खेले, वह चोट के कारण बाकी मैच नहीं खेल सके थे। इसके साथ ही सभी को याद होगा कि मयंक यादव ने आईपीएल में 150/KMPH  की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

इस प्रदर्शन को देखकर आगे आने वाली सीरीज के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। अगर मयंक यादव एक पूर्ण खिलाड़ी के रूप में आईपीएल खेलते हैं, तो आगे आने वाले समय में वह अपने करियर में बड़े मौके पा सकते थे।

मयंक यादव का टी20 करियर 

अपने टी20 करियर के दौरान उन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट लिए हैं जबकि लिस्ट ए करियर में मयंक ने 17 मैचों में 34 विकेट लिए हैं। मयंक घरेलू सर्किट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मयंक यादव को बोर्ड गावस्कर ट्रॉफी में शामिल करने की बहस शुरू 

लेकिन इस बात पर फिलहाल बहस जारी है कि दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए चौथा सीमर (तेज गेंदबाज) कौन होगा? चौथे गेंदबाज के तौर पर मयंक यादव को टीम में लेने की मांग हो रही है।

मयंक ने चार आईपीएल मैचों में 6.98 की इकोनॉमी रेट से 7 विकेट लिए थे। लेकिन वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए विशेषज्ञों का अनुमान है कि चोट लगने की संभावना अधिक है।

मयंक यादव को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है-

‘मैं आपको मयंक यादव पर अभी जवाब नहीं दे सकता। इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह टीम में होगा या नहीं। लेकिन सच में वो एक अच्छा बॉलर है। हम उनपर नजर बनाए हुए हैं। वह अभी एनसीए में हैं।’ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मयंक बल्लेबाजों के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं।”

मयंक यादव फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि मयंक आगामी रणजी सीजन के लिए समय पर पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...