Skip to main content

ताजा खबर

क्या एडिलेड टेस्ट में आगे गेंदबाजी करेंगे बुमराह? बॉलिंग कोच मोर्केल ने दी इंजरी पर बड़ी अपडेट

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty)

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शनिवार, 7 दिसंबर को एडिलेड ओवल, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर अपडेट दिया। आपको बता दें कि, 81वें ओवर में गेंदबाजी करते बुमराह को चोट लग गई।  टीम फीजियो ने उन्हें देखा और फिर वह बॉलिंग के लिए तैयार हुए।

हालांकि बुमराह की चोट पर अब बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ी अपडेट दी है। गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है और कहा कि ये सिर्फ क्रैम्प था। मोर्न मोर्कल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”बुमराह ठीक है, वो सिर्फ क्रैम्प था। हां, उसके बाद भी आप जानते हैं उसने गेंदबाजी की और विकेट भी लिया।”

बुमराह ने पहले दिन उस्मान ख्वाजा को आउट किया। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने नाथन, स्टीव स्मिथ और फिर पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने 23 ओवर में 61 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी पहली पारी में चार विकेट झटके।

दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का प्लान हुआ फेल

गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल का मानना है कि पिंक बॉल से टीम के गेंदबाज अपनी रणनीति पर अमल करने और सही लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि भारतीय गेंदबाज अपनी रणनीति पर पूरी तरह से अमल नहीं कर पाए जिससे हेड को हावी होने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो केवल रन बनाना चाहता है, एक गेंदबाज के रूप में वह आपको दबाव में रखता है, इसलिए हर गेंद पर आपके प्रदर्शन की परीक्षा होती है। उसे शुरू में संघर्ष करना पड़ा लेकिन इसके बाद वह हावी हो गया और हम पर दबाव बना दिया।’’

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...