Skip to main content

ताजा खबर

कौन है ये ‘Mr. Fix-It’ जो बनना चाहता है भारतीय टीम का अंतरिम कप्तान?? सिडनी टेस्ट से पहले मचा बवाल

कौन है ये ‘Mr. Fix-It’ जो बनना चाहता है भारतीय टीम का अंतरिम कप्तान?? सिडनी टेस्ट से पहले मचा बवाल

Team India (Photo Source: Getty Images)बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब से टीम में उनकी वापसी हुई है, तब से भारत एक भी मैच नहीं जीत पाया है, वहीं इस दौरान रोहित का बल्ला भी खामोश रहा है। पर्थ टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया 4 मैच के बाद अब 2-1 से पीछे चल रही है।

वहीं अब टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन के बीच ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स के बीच फूट की खबरें भी सामने आ रही है। मेलबर्न में मिली हार के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि टीम में कुछ मतभेद हैं और एक सीनियर खिलाड़ी खुद को कप्तानी के अंतरिम विकल्प के रूप में पेश करने के लिए तैयार है।

सीनियर खिलाड़ी बनना चाहता है Team India का कप्तान

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पर्थ टेस्ट के लिए जब रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे तो कुछ खिलाड़ी टीम की कप्तानी करना चाहते थे, जो खुले तौर पर दावा कर रहे थे कि उन्हें दौरे पर कुछ खास करना होगा। वहीं इस दौरान टीम के एक खिलाड़ी ने अंतरिम कप्तान बनने की इच्छा भी जताई और खुद को ‘मिस्टर फिक्स-इट’ के रूप में पेश किया। अभी तक उस खिलाड़ी का नाम तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन यह जरूर पता चला है कि यह एक सीनियर खिलाड़ी है।

गौरतलब है कि, मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में बहुत कम सीनियर खिलाड़ी हैं। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा इस लिस्ट में विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ही हैं। और यह भी पता चला है कि अंतरिम कप्तान की इच्छा जताने वाले ‘मिस्टर फिक्स-इट’ खिलाड़ी को यकीन नहीं है कि टीम में शामिल कोई भी युवा खिलाड़ी कप्तान बनने के लिए तैयार है।

5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाना है। WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह टेस्ट हारती है तो भारत की WTC फाइनल की उम्मीदों को तो भारत WTC की दौर से लगभग बाहर हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...