Skip to main content

ताजा खबर

कोहली को डक पर आउट करने वाले Saurabh Netravalkar ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए दिया नाम

Saurabh Netravalkar (Photo Source: X)

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब फैंस को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का इंतजार है, जो 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ी (1165 भारतीय और 409 विदेशी) ने रजिस्ट्रेशन किया है।

अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) ने भी मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है, जिन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है और यदि उन्हें कोई फ्रेंचाइजी खरीदती है तो वह आईपीएल मैच खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनेंगे।

मुंबई में पले बढ़े हैं Saurabh Netravalkar

आपको बता दें, सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अंडर-19 टीम में मुंबई का प्रतिनिधित्व भी किया है। बाद में वह प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते यूएसए चले गए और Oracle organisation में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू दिया। उन्होंने बताया था कि, उन्हें भारतीय सीनियर टीम और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यूएसए जाने का फैसला लिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सौरभ नेत्रवलकर का प्रदर्शन

सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में 18 रन डिफेंड कर टीम को दो विकेट से शानदार जीत दिलाई थी। वहीं, भारत के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त था। उन्होंने चार ओवर में 4.50 की इकॉनमी से दो विकेट चटकाए थे।

सौरभ ने विराट कोहली को डक और रोहित शर्मा को 3 रन पर आउट किया था। सौरभ के शानदार प्रदर्शन के चलते ही अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में 4 में से दो मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 20.83 की औसत और 6.63 की इकॉनमी  से 6 विकेट चटकाए थे।

আরো ताजा खबर

“क्या एंडी फ्लावर के पास समय होगा?” RCB ड्यूटी के चलते दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड का कोच बनने की संभावना को नकारा

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कोच को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस दौड़ में पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान व अनुभवी कोच एंडी...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...