Skip to main content

ताजा खबर

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के अंतिम वनडे मैच के रिजल्ट के बारे में जाने यहां

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के अंतिम वनडे मैच के रिजल्ट के बारे में जाने यहां

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। यह तीनों ही वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जिसको भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। अब वनडे सीरीज को भी भारतीय टीम जरूर जीतना चाहेगी।

इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है जिन्होंने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। यही नहीं भारतीय वनडे टीम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी वापसी हो रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर्षित राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है।

आज हम बताते हैं कि भारत ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में कैसा प्रदर्शन किया था?

भारत ने अपने पिछले वनडे मैच में कोलंबो में 2023 एशिया कप को जीता था

बता दें, भारत ने 2023 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना अंतिम वनडे मैच खेला था। ग्रुप स्टेज में क्वालीफाई करने के बाद भारत ने सुपर 4 स्टेज में पहले स्थान में फिनिश किया था जबकि श्रीलंका अंक तालिका में दूसरे पायदान पर थी। इस मुकाबले में श्रीलंका ने काफी खराब प्रदर्शन किया और टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों की एक ना चली। जवाब में भारत ने इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया।

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 27* रनों की पारी खेली जबकि ईशान किशन ने 23* रनों का योगदान दिया। भारत ने आठवीं बार एशिया कप के टाइटल को अपने नाम किया। तमाम लोगों ने भारतीय टीम के इस प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...