Skip to main content

ताजा खबर

कोच के कहने पर अमित मिश्रा ने अपनी उम्र को किया था कम, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

कोच के कहने पर अमित मिश्रा ने अपनी उम्र को किया था कम, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

Amit Mishra. (Photo Source: EMMANUEL DUNAND/AFP via Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत में उम्र में घपला किया था। अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं और क्रिकेट जगत में उनका नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है। मगर अब उन्होंने अपनी उम्र में घपला करने की बात स्वीकार कर ली है। मिश्रा ने बताया कि एक समय पर उनका करियर खत्म होने की कगार पर था, लेकिन ऐसे कठिन समय में कोच के कहने पर उन्होंने अपनी उम्र एक साल कम कर ली थी।

बता दें, भारतीय क्रिकेट में पिछले काफी समय से खिलाड़ियों की उम्र में घपलेबाजी देखने को मिली है। अमित मिश्रा इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि जब वो युवा थे तब उनके कोच ने ही उनकी उम्र एक साल कम की थी।

अमित मिश्रा ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोला कि, ‘मैं आपको बताना चाहूंगा कि मेरी उम्र में भी एक साल कम किया गया था और यह काम मेरे कोच ने किया था। मुझे इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। मेरे कोच ने मुझे घर बुलाया और मुझे एक साल और के लिए पूछा। यह सच में इमोशनल कहानी थी। मैं खुद हैरान रह गया और कहा कि कैसे? उन्होंने मुझसे कहा कि अब से आप एक साल और युवा है और आपके पास 2 साल और है। मैं भी इसके लिए मान गया था।’

रोहित शर्मा के साथ हुई अपनी बातचीत को लेकर अमित मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल में अमित मिश्रा लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हैं, दूसरी ओर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते रहे हैं। आईपीएल 2024 के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें रोहित शर्मा ने अमित मिश्रा से उनकी उम्र पूछी थी। उस समय मिश्रा ने अपनी उम्र 41 साल बताई और रोहित विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि वो उनसे केवल 3 साल छोटे हैं। मिश्रा ने इस विषय पर भी बात करते हुए बताया कि उनका डेब्यू काफी पहले हो गया था, इसलिए रोहित उनकी उम्र पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

बता दें, 41 साल के अमित मिश्रा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 76 विकेट, वनडे में 64 विकेट तो टी20 में 16 विकेट हैं। मिश्रा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। 2008 से अब तक आईपीएल में अमित मिश्रा ने 162 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 174 विकेट झटके हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...