Skip to main content

ताजा खबर

कोंस्टास को कंधा मारना विराट कोहली को पड़ सकता है भारी, सिडनी टेस्ट से हो सकते हैं बैन

Virat Kohli & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में वो चर्चा का केंद्र बन गए। इस मैच में उन्होंने बुमराह के खिलाफ दो छक्का लगाया, अर्धशतक भी पूरा किया और फिर विराट के साथ उनका विवाद भी हो गया।

कोंस्टास को विराट कोहली का कंधा लगा था। कुछ बातचीत भी दोनों के बीच हुई, जिसमें उस्मान ख्वाजा और अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब इस मामले का रिव्यू आईसीसी अधिकारी करने वाले हैं। ICC अधिकारी बॉक्सिंग डे की सुबह भारतीय दिग्गज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास के बीच हुई घटना की समीक्षा करने वाले हैं।

एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन की सुबह विराट कोहली और डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास के बीच हुई झड़प निश्चित रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की नजर में आ सकती है। मैच रेफरी, फील्ड अंपायरों से चर्चा के बाद इस पर कोई फैसला ले सकते हैं। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट निश्चित रूप से इस घटना की जांच करेंगे।

विराट कोहली पर लग सकता है एक मैच का बैन

ICC के कोड ऑफ कंडक्ट में कहा गया है कि, “क्रिकेट में किसी भी तरह का अनुचित शारीरिक संपर्क प्रतिबंधित है। बिना किसी सीमा के, खिलाड़ी इस विनियमन का उल्लंघन करेंगे यदि वे जानबूझकर, लापरवाही से और/या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराते हैं या दौड़ते हैं या कंधे से टकराते हैं।” अगर पाइक्रॉफ्ट को लगता है कि कोंस्टास-कोहली संपर्क किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ लेवल 2 का अपराध है, तो उस खिलाड़ी को तीन या चार डिमेरिट अंक मिलेंगे।”

अगर 4 पॉइंट दिए जाते हैं तो विराट कोहली को न्यू ईयर पर खेले जाने वाले सिडनी टेस्ट से सस्पेंड कर दिया जाएगा। अगर विराट को लेवल 1 का दोषी पाया जाता है तो उन पर मैच फीस का फाइन लग सकता है। वहीं, जब ब्रेक के बीच फॉक्स क्रिकेट पर सैम कोंस्टास से पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “मैदान पर जो कुछ भी होता है, वह मैदान पर ही रहना चाहिए। यह हम दोनों के इमोशन्स थे और क्रिकेट में ऐसा होता है।”

আরো ताजा खबर

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...