Skip to main content

ताजा खबर

कैंसर से जूझ रहे अंशुमन गायकवाड़ के लिए Kapil Dev पेंशन देने को तैयार, BCCI से लगाई मदद की गुहार 

Kapil Dev (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ (Anshuman Gaekwad) इस समय ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं, और लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। गायकवाड़ के बीमार होने की बात पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने इस महीने की शुरुआत में बताई थी।

साथ ही 71 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी इस समय ना सिर्फ इस घातक बीमारी से जूझ रहा है, बल्कि वित्तीय तौर पर भी उनकी हालत कुछ ठीक है, जिसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मदद करने के लिए कहा था।

दूसरी ओर, इस सब के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) इस बुरे वक्त में अपने साथी क्रिकेटर की मदद करने के लिए सामने आए हैं।

इसके लिए उन्होंने अपनी पेंशन भी अंशुमन को देने का फैसला किया है। इसके अलावा पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने फैंस से भी उनकी मदद करने के साथ, प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

Kapil Dev का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि अंशुमन गायकवाड़ को लेकर कपिल देव ने Sportstar के हवाले से कहा- यह दुखद और बहुत निराशाजनक है। मैं दर्द में हूं क्योंकि मैं अंशू के साथ खेला हूं और उसे इस हालत में मुझसे नहीं देखा जा सकता है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मैं जानता हूं कि बोर्ड (BCCI) उसका ख्याल रखेगा।

कपिल ने आगे कहा- हम किसी को उसकी मदद करने के लिए बाध्य नहीं कर रहे हैं। अंशू की मदद आपके दिल से आनी होगी। अपने करियर के दौरान उसने कुछ खतरनाक तेज गेंदबाजों के सामने खड़े होकर, अपने चेहरे और सीने पर गेंदें खाई है।

लेकिन अब समय आ गया है कि हम उसके लिए खड़े हों। मुझे यकीन है कि क्रिकेट फैंस उसे निराश नहीं करेंगे। आप सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...