
Delhi Capitals (Photo Souce: Getty Images)
IPL 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए सबसे बड़े नामों में से एक ऋषभ पंत भी थे। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स को स्क्वॉड में एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत थी जो संभावित रूप से टीम की कप्तानी भी कर सके। उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल के आने के बाद से ये उम्मीद थी कि उनको ही टीम का कप्तान बनाया जाएगा।
हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कि दिल्ली फ्रेंचाइजी पंत की जगह किसी और को इस भूमिका में देखना चाहते हैं। राहुल ने पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाली थी, वहीं फाफ डुप्लेसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की। मगर इन दोनों को दरकिनार कर डीसी अक्षर पटेल को कप्तान बनाने के मूड में नजर आ रही है।
ANI के रिपोर्ट के अनुसार, तो दिल्ली कैपिटल्स के टॉप मैनेजमेंट के सूत्र द्वारा यह स्पष्ट किया जा रहा है..अक्षर पटेल इस साल दिल्ली की कप्तानी करेंगे। अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली की टीम के साथ हैं, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में कई बार वह टीम को लीड करते नजर आए थे।
DC में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे Axar Patel
अक्षर पटेल के कप्तानी करने का मतलब है कि केएल राहुल बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज ही टीम में रहेंगे। वहीं देखने वाली बात यह होगी कि पिछले सीजन तक आरसीबी के कप्तान रहे फाफ डुप्लेसी को प्लेइंग XI में जगह मिलती है या नहीं।
जिंदल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा था, “कप्तानी के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। अक्षर पटेल काफी लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ हैं और वह पिछले सत्र में उप-कप्तान थे, इसलिए हमें नहीं पता कि यह अक्षर होंगे या कोई और।”
वहीं बीसीसीआई ने भी अक्षर पटेल को अपने लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान चुना गया है।
ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा
ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर
भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते फिर से लौट सकते हैं पटरी पर, BCB अगस्त में सीरीज होस्ट करने के मूड में
IND vs ENG: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

