Skip to main content

ताजा खबर

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का नाम रखा Evaarah, सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीर 

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर केएल राहुल और उनकी पत्नी व बाॅलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी ने हाल में ही अपने घर आई नन्ही परी का नामकरण किया। बता दें कि इसको लेकर दंपत्ति ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट फोटो भी शेयर की है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस फोटो के कैप्शन में लिखते हुए कपल ने- हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ, इवारा ~ भगवान का तोहफा (Our baby girl, our everythig, Evaarah/ इवारा ~ Gift of God)। कपल की इस फोटो पर अनुष्का शर्मा ने हार्ट की इमोजी शेयर की है। तो वहीं, जारी आईपीएल में केएल राहुल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने द बेस्ट गिफ्ट का कमेंट किया है।

साथ ही अथिया शेट्टी ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का पूरा नाम जोकि इवारा विपुला राहुल है, उसका अर्थ भी बताया है। इवारा , जिसका अर्थ है ईश्वर का उपहार। विपुला, अपनी महान नानी और रक्षक के सम्मान में, राहुल, उसके पापा।

देखें केएल राहुल और अथिया शेट्टी द्वारा शेयर की गई यह क्यूट फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने घर आए नन्हे मेहमान को लेकर फैंस को जानकारी दी थी। कपल ने एक फोटो पोस्ट बताया था कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। तो वहीं, अब दोनों ने इस बेटी का नाम भी फैंस के साथ उजागर कर दिया है।

खैर, जारी आईपीएल में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। यहां पर वह साल 2020 सीजन की फाइनलिस्ट टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीजन उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 59.50 की औसत और 154.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 238 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 93* रनों की कमाल की पारी भी खेली है। तो वहीं, अब राहुल 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: MI vs DC, मैच-63 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

MI vs DC (Image Credit- Twitter/X)आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही...

IPL 2025, MI vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

DC vs MI (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। MI और DC दोनों टीमों के लिए...

IPL 2025: MI vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)IPL 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली दोनों में से...

IPL Playoffs से पहले मुंबई इंडियंस ने इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों को स्क्वॉड में किया शामिल

Jonny Bairstow, Richard Gleeson & Charith Asalanka (Photo Source: X)IPL का 18वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम को शुरुआती पांच में से...