Skip to main content

ताजा खबर

कुलदीप यादव का यही है सपना, टी20 वर्ल्ड कप 2024 हो अपना

कुलदीप यादव का यही है सपना टी20 वर्ल्ड कप 2024 हो अपना

Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI)

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने खुलासा किया है कि उनका यही सपना है कि वो वर्ल्ड कप को अपने नाम करें। इस समय भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। इस शानदार टूर्नामेंट की भारतीय टीम में कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है।

इससे पहले कुलदीप यादव भारतीय टीम के 2019 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में भी रह चुके हैं लेकिन वो इन दोनों ही ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाए थे। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल को भारतीय टीम अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

DC कैफे के पॉडकास्ट में कुलदीप यादव ने कहा कि, ‘यह मेरा सपना है कि मैं भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप जीत जाऊं। यह मेरा पहला टी20 वर्ल्ड कप है। मैं अभी 29 साल का हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं ज्यादा से ज्यादा भारतीय टीम के लिए खेल सकता हूं। लंबे समय का लक्ष्य मेरा वर्ल्ड कप को जीतना है और इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आप भारत के लिए लंबे समय के लिए खेल रहे हैं तो आपको वर्ल्ड कप जीतना ही होगा। मुझे लगता है कि ट्रॉफी को अपने नाम करना अंत में सबसे ज्यादा मतलब रखता है और आप ट्रॉफी को जीतने के लिए ही खेल रहे हैं। यही वजह है कि वर्ल्ड कप को जीतने का मेरा सपना है।’

मैं फुटबॉल में भी महत्वपूर्ण योगदान देना चाहता हूं: कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने आगे कहा कि, ‘क्रिकेट के अलावा मैं यही चाहता हूं कि मुझे फुटबॉल कोचिंग का लाइसेंस मिल जाए। मैं परफेक्ट नहीं हूं लेकिन मुझे इसमें काफी काम करने की जरूरत है। उम्मीद करता हूं कि जब मैं क्रिकेट छोड़ू तो मैं सही ट्रेनिंग में अपना टाइम निवेश कर सकूं। मेरे ऐसे कई दोस्त हैं जो इस खेल से जुड़े हुए हैं और क्रिकेट के बाद में फुटबॉल में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहता हूं।’

बता दें, आज यानी 5 जून को भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलना है। इस शानदार मैच में आयरलैंड को भारतीय टीम जरूर हराना चाहेगी। कुलदीप यादव भी आगामी मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...