Skip to main content

ताजा खबर

कुछ इस तरह सूर्यकुमार यादव से मिली थी देविशा शेट्टी, पहली ही मुलाकात में दे बैठी थी दिल, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

कुछ इस तरह सूर्यकुमार यादव से मिली थी देविशा शेट्टी, पहली ही मुलाकात में दे बैठी थी दिल, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty (Image Credit- Twitter X) –

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 और नए टी20 फाॅर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की पत्नी देविशा शेट्टी ने, हाल में ही क्रिकेटर के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि शेट्टी ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के माध्यम से दी है।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी एक साथ एक ही काॅलेज में पढ़ते थे, और सूर्या ने सबसे पहले देविशा को एप्रोच किया था और पहली ही मुलाकात में देविशा क्रिकेटर को अपना दिल दे बैठी थी।

देविशा शेट्टी ने क्रिकेटर के साथ अपनी मुलाकात को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में देविशा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सूर्यकुमार यादव की कुछ फोटो को शेयर करते हुए लिखा- यह कितना पागल करने वाला है कि आप किसी किसी से प्यार करने वाले से ऐसे ही अंजाने में मिल जाते हैं।

बालों में तेल लगाकर कॉलेज जाने की दौड़ में एक बेतरतीब दिन, मैंने कभी नहीं सोचा था कि सड़क के उस पार बैठा एक लड़का मुझसे संपर्क करेगा और एक दिन मेरा पति और मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होगा, पागल।

देखें देविशा शेट्टी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

दूसरी ओर, आपको सूर्यकुमार यादव के बारे में आपको जानकारी दें तो वह अब 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज में ना सिर्फ खेलते हुए नजर आएंगे, बल्कि कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे।

गौरतलब है कि भारत का श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनुभवी बल्लेबाज को टी20 क्रिकेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में कैसी कप्तानी करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...