Skip to main content

ताजा खबर

“किसी भी कीमत पर यह सीरीज जीतना…”- न्यूजीलैंड को 2-1 से हराने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

“किसी भी कीमत पर यह सीरीज जीतना…”- न्यूजीलैंड को 2-1 से हराने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

Harmanpreet Kaur (Photo Source: X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 6 विकेट से मात देकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 232 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 44.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया।

स्मृति मंधाना ने 122 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय महिला टीम के लिए यह जीत बहुत खास है, क्योंकि यूएई में टी20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में असफल रही थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सीरीज में जीत के बाद टीम के प्रदर्शन को लेकर खुलकर बातचीत की।

यह भी पढ़े:- “मैं आज बेहद खुश हूं”- शतक लगाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंधाना का बयान

खुश हैं कि हम पिछले गेम में हार के बाद वापसी कर पाए- हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत ने इस बात पर जोर दिया कि आप हर मैच में 100 प्रतिशत देना चाहते हैं, लेकिन चीजें कभी-कभी आपके हिसाब से नहीं चलती है। टीम ने टीम मीटिंग में कई चीजों को लेकर चर्चा की और उन्हें वैसा ही रिजल्ट मिला जैसा वे चाहते थे। इससे पूरी टीम काफी खुश है।

हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम किसी भी कीमत पर यह सीरीज जीतना चाहते थे। जैसा कि मैंने सुबह कहा, हमने बहुत सी चीजों पर चर्चा की और वास्तव में खुश हैं कि हम आज इसे अंजाम दे पाए। जब भी हम खेलते हैं, हम हमेशा अपना 100% देना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं। एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में, आपको खुद को आगे बढ़ाते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमने टीम मीटिंग में इन चीजों पर चर्चा की, इसलिए वास्तव में खुश हैं कि हम पिछले गेम में हार के बाद वापसी कर पाए।

हरमनप्रीत ने आगे टीम की फील्डिंग को लेकर भी बात की। विमेंस टीम अपने फील्डिंग स्किल को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।

“हमेशा अपनी फील्डिंग के बारे में बात करते हैं, यह एक ऐसा एरिया है जिस पर हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन जब तक हम सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग टीम नहीं बन जाते, तब तक हम सिर्फ रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने...

भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते फिर से लौट सकते हैं पटरी पर, BCB अगस्त में सीरीज होस्ट करने के मूड में 

IND vs BAN (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच द्विपक्षीय सीरीज का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता...

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई, बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला...