Skip to main content

ताजा खबर

काफी बुरा लग रहा है कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है: अपने एंटी-डोपिंग बैन को लेकर क्रिस राइट ने किया खुलासा

काफी बुरा लग रहा है कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अपने एंटी-डोपिंग बैन को लेकर क्रिस राइट ने किया खुलासा

Chris Wright (Pic Source-X)

लीसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के शानदार तेज गेंदबाज क्रिस राइट ने इस बात का खुलासा किया है कि वो 9 महीनों का डोपिंग रोधी बैन झेल रहे हैं। बता दें, क्रिस राइट ने पिछले साल क्लब के साथ अपने अनुबंध को नवीनीकृत किया था। यही नहीं वो पूरे सत्र अपनी टीम के लिए उपस्थित थे।

क्रिस राइट को यह बैन अक्टूबर 2023 में तब लगा था जब एक अवैध पदार्थ की ट्रेस राशि में उनका परीक्षण सकारात्मक आया था। क्रिकेट नियामक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने स्वीकार किया कि राइट ने यह अनजाने में लिया था। बेहतरीन तेज गेंदबाज परीक्षण पॉजिटिव आने से काफी निराश है।

इंडिया टुडे के मुताबिक क्रिस राइट ने कहा कि, ‘मैं बिल्कुल हैरान था जब मेरी परीक्षण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और मेरे शरीर में अवैध पदार्थ के ट्रेस मिले। उस समय मैं बहुत ही काम चीज खा रहा था और फल भी प्रसिद्ध जगह से ले रहा था। मैंने इसके अलावा और कुछ भी खाया पिया नहीं था। यह बात मैंने अपने डोपिंग कंट्रोल फॉर्म में भी लिखी थी और वो भी सैंपल देने से पहले। हालांकि चीज़ें मेरे पक्ष में नहीं आई।’

मैंने जानबूझकर कुछ भी खाया पिया नहीं है: क्रिस राइट

क्रिस राइट ने आगे कहा कि, ‘मुझे यह देखकर काफी बुरा लग रहा है कि मेरे शरीर में अवैध पदार्थ के ट्रेस मिले हैं। मैंने कोई भी गलत चीज ना तो खाई थी और ना कुछ पिया था। मुझे यह बिल्कुल भी नहीं पता कि यह ट्रेस मेरे अंदर कैसे आया। हालांकि इस बात कि मुझे खुशी है कि पैनल ने मुझे दोषी नहीं ठहराया है और बहुत जल्द में क्रिकेट में वापसी कर सकता हूं। यह समय मेरा और मेरे परिवार वालों का काफी खराब चल रहा है।

मैं भी जल्द से जल्द क्रिकेट फील्ड पर वापस उतरना चाहता हूं। लीसेस्टरशायर क्लब की ओर से मैं फिर से मुकाबले खेलना चाहता हूं। फिलहाल जब मेरा बैन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा तब मैं क्रिकेट फील्ड पर फिर से वापसी करूंगा। मुझे तमाम टीम के साथियों की काफी याद आ रही है।’

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: पहले T20I से पहले संजू सैमसन की सादगी ने फैंस को बनाया दीवाना, देखें वायरल वीडियो

ENG vs IND: Sanju Samson (image via X) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई मैच से पहले, भारत के संजू सैमसन ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैंस के साथ...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...