Skip to main content

ताजा खबर

“कहां है आखिर आवेश खान…”, क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

“कहां है आखिर आवेश खान…”, क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Avesh Khan & Aakash Chopra (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को जिम्बाब्वे दौरे में टीम में जगह मिली थी, उन्होंने तीन टी20 मैचों में 6 विकेट भी लिए थे। लेकिन फिर उन्हें श्रीलंका दौरे के दोनों ही व्हाइट-बॉल सीरीज के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा भारतीय मैनजमेंट पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं। चोपड़ा का कहना है कि बीसीसीआई को अगर आवेश खान में निवेश करना है, तो उन्हें मौके देने होंगे।

आवेश को श्रीलंका दौरे पर होना चाहिए था- आकाश चोपड़ा

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर बात करते हुए कहा,

यह एक अच्छा सवाल है क्योंकि टीम हाल ही में टी20 विश्व कप के लिए गई थी और आवेश खान रिजर्व में थे। उसके बाद आवेश खान कहां हैं? अगर हम उनमें निवेश करना चाहते हैं, तो आवेश खान को होना चाहिए था। उन्हें श्रीलंका दौरे पर भी वहां रहना चाहिए था और जिम्बाब्वे में भी मैच खेलना चाहिए था, वह कहां था – कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। 

प्रसिद्ध कृष्णा के पास एक अच्छा गेंदबाज बनने की क्षमता है- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टी20 फॉर्मेट में देखने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस बात पर जोर भी दिया कि भले ही प्रसिद्ध कृष्णा एक खर्चीले गेंदबाज है, लेकिन उनमें टी20 फॉर्मेट का शानदार गेंदबाज बनने की क्षमता भी है।

बता दें प्रसिद्ध कृष्णा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे। टूर्नामेंट के बाद उन्होंने भारत के लिए कुछ मैच और खेले थे। लेकिन वह रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे। प्रसिद्ध कृष्णा कब तक वापसी कर पाएंगे, इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

मैं व्यक्तिगत रूप से प्रसिद्ध कृष्णा को बहुत अधिक रेटिंग देता हूं। हालांकि, टी20 में उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं हैं। जब भी वह खेला है तो उसे बहुत मार पड़ी है, लेकिन मैं निवेश करना चाहूंगा। उनमें हाईएस्ट लेवल पर भी एक बहुत अच्छा गेंदबाज बनने की क्षमता है। इसलिए उन्हें अभी से ही उनमें निवेश करना शुरू कर देना चाहिए और आवेश खान के लिए भी एक स्पष्ट रोडमैप होना चाहिए। 

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...