Skip to main content

ताजा खबर

करुण नायर के नहीं चुने जाने पर भड़के Harbhajan Singh, सेलेक्टर्स से पूछा तीखा सवाल

Harbhajan Singh & Karun Nair (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 के लिए शनिवार 18 जनवरी को BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान किया। इस टीम में करुण नायर का नाम नहीं था, जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 752 के औसत से रन बनाए थे। सिलेक्टर्स के इस फैसले से फैंस का एक खेमा नाखुश है। हालांकि, टीम में उनके लिए इस समय कोई भी स्लॉट खाली नहीं है।

Harbhajan Singh ने करुण नायर को नहीं चुने जाने पर उठाए सवाल

इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल पूछा है कि क्या घरेलू क्रिकेट खेलने का कोई मतलब है? जब आप डोमेस्टिक सुपरस्टार को सेलेक्ट ही नहीं करते।हरभजन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा, “क्या घरेलू क्रिकेट खेलने का कोई मतलब है जब आप खिलाड़ियों को फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर नहीं चुनते हैं?” उन्होंने इस पोस्ट में करुण नायर का भी जिक्र हैशटैग यूज करते हुए किया।

Is there a point playing Domestic cricket when you don’t pick players based on form & performance ? #KarunNair

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 18, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड सिलेक्शन से पहले उनका औसत 7 मैचों में 752 का था। हालांकि, फाइनल में प्रसिद्ध कृष्णा की एक खतरनाक गेंद पर वे क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसे में उनका 400 से नीचे आ गया। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत को जगह दी गई है।

करुण नायर के सेलेक्शन को लेकर अगरकर ने दिया बयान

मार्च 2017 में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेलने वाले करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टूर्नामेंट को 779 रन और 389.50 के औसत के साथ खत्म किया। वे इस टूर्नामेंट में 5 शतक और एक अर्धशतक बनाने में सफल रहे। ऐसे में माना जा रहा था कि उनका सेलेक्शन भारत की टीम में हो सकता है।

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने माना है कि करुण नायर शानदार खेले हैं, लेकिन सभी को टीम में फिट करना बेहद मुश्किल है। अगरकर ने टीम सिलेक्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मेरा मतलब है, ये वाकई बहुत खास प्रदर्शन है और मेरा मतलब है कि कोई ऐसा खिलाड़ी जिसका औसत 700+, 750+ या कुछ ऐसा हो, हमने इस बारे में बात की थी, इसमें कोई शक नहीं है, जब इस तरह के प्रदर्शन होते हैं। फिलहाल, इस टीम में जगह पाना बहुत मुश्किल है।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...