Skip to main content

ताजा खबर

करीब 25 करोड़ रुपए में बिकी डाॅन ब्रैडमैन की ऐतिहासिक बैगी ग्रीन टोपी, पढ़ें बड़ी खबर 

Don bradman (Image Credit- Twitter X)
Don bradman (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डाॅन ब्रैडमैन द्वारा साल 1946-47 एशेज सीरीज के दौरान, पहनी गई बैगी ग्रीन टोपी को करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक की राशि में खरीदा गया है। ब्रैडमैन की इस खास कैप को नेशनल म्यूजियम ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने 4,38,500 ऑस्ट्रेलियाई डाॅलर में खरीदा है, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत करीब 25 करोड़ रुपए से कुछ अधिक है।

तो वहीं, इस बैगी ग्रीन कैप को कैनबरा संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा और संघीय सरकार ने इसकी आधी लागत का योगदान देने का वादा किया है। बता दें कि ब्रैडमैन ने 1946-47 की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए यह टोपी पहनी थी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पहली क्रिकेट श्रृंखला थी।

ऑस्ट्रेलिया ने पाँच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीतकर 1948 के ‘इनविंसिबल्स’ दौरे के लिए एक यादगार पल बनाया, जहाँ ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड में अपराजित रही। कला मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि इस टोपी को खरीदने से राष्ट्रीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण हिस्से को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकेगा।

टोनी बर्क ने दिया बड़ा बयान

बैगी ग्रीन टोपी को संग्रहालय द्वारा खरीदने के बाद कला मंत्री टोनी बर्क ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- आप में से शायद ही कोई ऐसा कोई ऑस्ट्रेलियाई मिलेगा जिसने महान डोनाल्ड ब्रैडमैन के बारे में न सुना हो, जो कि संभवतः सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर हैं।

अब ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय में उनकी प्रतिष्ठित बैगी ग्रीन्स में से एक को प्रदर्शित करने का अर्थ है कि विजिटर्स को हमारे खेल और सांस्कृतिक इतिहास को करीब से जानने और उससे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि यह बैगी ग्रीन टोपी उन 11 अन्य टोपियों में से एक हैं, जिसे ड्राॅन ब्रैडमैन ने अपने क्रिकेटिंग करियर में पहना था। इन टोपियों में से एक ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स म्यूजियम में रखी हुई, तो दूसरी अब कैनबरा संग्रहालय में देखने को मिलेगी। बाकी 9 बैगी ग्रीन टोपियों को प्राइवेट रखा गया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...