Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान और कोच ने बनाया है स्पेशल प्लान, Team India करेगी चौथा टी20 मैच अपने नाम!

(Photo Source: Instagram)

Team India ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया था, जहां SKY की सेना ने लगातार दो मैच अपने नाम किए थे। लेकिन टीम को तीसरे मैच में हार मिल गई, वहीं अब चौथे टी20 मैच की बारी है और इस मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है नेट सेशन में।

प्लान और अभ्यास करेगा Team India का काम आसान

पुणे में आज Team India और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में नेट सेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर कुछ प्लान बनाते हुए नजर आए, साथ ही एक छोटू फैन ने कहा कि SKY दादा शतक बनाना है। वहीं नेट्स में हार्दिक से लेकर तिलक ने लगाए कई कड़क शॉट्स, गंभीर का पूरा फोकस हर खिलाड़ी के नेट सेशन पर था। वहीं वीडियो में कोच अभिषेक नायर ने कहा कि फिर से स्पिन गेंदबाजों पर अहम जिम्मेदारी रहने वाली है इस मैच में।

Team India का ये वीडियो तो देखना बनता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

नेट सेशन से सामने आई कुछ तस्वीरें भी टीम की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रिंकू सिंह की होगी वापसी

वहीं चौथे टी20 मैच के जरिए टीम इंडिया की अंतिम 11 में रिंकू सिंह की वापसी हो सकती है, जो चोट के कारण दूसरा और तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं, साथ ही उन्होंने भी नेट्स में जमकर पसीना बहाया है और वो टीम के लिए अहम कड़ी साबित होंगे। रिंकू ने टीम इंडिया से डेब्यू के बाद लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

Sanju Samson पर होगी सभी की नजरें

*Sanju Samson इस सीरीज में अभी तक रहे हैं अपने बल्ले से फ्लॉप।
*इंग्लैंड टीम के खिलाफ संजू ने 3 मैचों में सिर्फ 34 रन ही बनाए हैं अभी तक।
*ऐसे में चौथे टी20 मैच में संजू पर बल्लेबाजी में खुद को साबित करने का प्रेशर होगा।
*साल 2024 में संजू ने टीम इंडिया से खेलते हुए टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगाए थे।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...