Skip to main content

ताजा खबर

ओली पोप ने रचा इतिहास, 147 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

ओली पोप ने रचा इतिहास 147 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Ollie Pope (Photo Source: Getty Images)

बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में जारी तीसरे टेस्ट में शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। जी हां, पोप का यह टेस्ट क्रिकेट में 7वां शतक है और यह सातों शतक उन्होंने अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाए हैं।

ओली पोप टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले 7 शतक 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। पोप अभी तक साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, इंडिया, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं। पोप अभी तक ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ शतक नहीं जड़ पाए हैं।

ओली पोप के टेस्ट शतकों की बात करें तो उन्होंने टेस्ट करियर का पहला शतक जनवरी 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था, वहां उन्होंने 135 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन का रहा है, यह टेस्ट क्रिकेट में उनका एकमात्र दोहरा शतक है, उन्होंने यह दोहरा शतक आयरलैंड के खिलाफ जून 2023 में लगाया था।

ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ अपना 7वां शतक 102 गेंदों पर पूरा किया, यह इंग्लैंड के कप्तान द्वारा टेस्ट क्रिकेट में जड़ा गया दूसरा सबसे तेज शतक था। पूर्व कप्तान ग्राहम गूच इस लिस्ट में टॉप पर हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ 1990 में 95 गेंदों पर शतक लगाया था।

ओली पोप के सभी टेस्ट शतक अब तक

135* बनाम दक्षिण अफ्रीका

145 बनाम न्यूजीलैंड

108 बनाम पाकिस्तान

205 बनाम आयरलैंड

196 बनाम भारत

121 बनाम वेस्टइंडीज

103* बनाम श्रीलंका

वहीं तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बोर्ड पर लगाए। ओली पोप 103 और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहले दिन खराब रोशनी के चलते 44.1 ओवर का ही मैच हो पाया। श्रीलंका की तरफ से लाहिरु कुमारा ने दो विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रनों की धुआंधार पारी खेली, वहीं जो रूट इस बार कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...