Skip to main content

ताजा खबर

“ओए कोंटास, शॉट नहीं लग रहे क्या अभी”- यशस्वी जायसवाल ने सैम कोंटास को किया स्लेज; देखें फनी मोमेंट

“ओए कोंटास, शॉट नहीं लग रहे क्या अभी”- यशस्वी जायसवाल ने सैम कोंटास को किया स्लेज; देखें फनी मोमेंट

Yashasvi Jaiswal-Sam Konstas (Photo Source X)

सिडनी टेस्ट के पहले दिन जब ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंटास ने जान बूझकर जसप्रीत बुमराह के साथ पंगा लिया उसके बाद से पूरी इंडियन टीम ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। बुमराह और युवा कोंटास के बीच पहले दिन के अंतिम ओवर में तीखी नोकझोंक के बाद माहौल और भी गर्म हो गया था। उस घटना के बाद, बुमराह पूरी तरह से भड़क गए और अगली गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर कोंटास के सामने जश्न मनाया।

दूसरे दिन कोंटास को इंडियन टीम ने किया स्लेज 

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी मैदान पर वही ऊर्जा दिखाई और कोंटास को क्रीज पर जमने नहीं दिया और उन पर बार-बार दबाव बनाया। युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और सैम कोंटास के बीच एमसीजी टेस्ट के दौरान तू-तू मैं-मैं हुई थी। जायसवाल ने उन्हें उस मैच का जवाब देने का फैसला किया और स्लिप पर खड़े होकर उन्होंने कोंटास को बुरी तरह स्लेज किया। लेकिन ऐसा लगा कि वह भूल गए कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार हिंदी नहीं समझते।

“क्या हो गया शॉट नहीं लग् रहा”- यशस्वी जायसवाल 

जायसवाल ने कोंटास को हिंदी में स्लेज किया और कहा, “क्या हो गया अब शॉट नहीं दिख रहे क्या।” ओए कोंटास , शॉट्स नहीं लग रहे क्या अभी।”

देखें वीडियो 

इस घटना से कमेंट्री बॉक्स में बैठे भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी हंस पड़े, क्योंकि इस घटना का वीडियो एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर भी वायरल हो गया।

कोंटास ने खेली बस 23 रनों की पारी 

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में बैगी ग्रीन्स के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले और पहली पारी में 65 गेंदों पर 60 रन बनाने वाले कोंस्टास पांचवें टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने क्रीज पर रहने के दौरान कुल 38 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

‘DC के साथ अभी काम बाकी है’ – केएल राहुल के KKR से जुड़ने की अफवाहों पर लगा विराम, पार्थ जिंदल का बड़ा बयान

DC Co-Owner Parth Jindal Backs KL Rahul Amid KKR Trade Speculation (image via X) KL Rahul Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के को-ओनर पार्थ जिंदल ने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल...

8 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर चले गए हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट...

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...