Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, लुंगी एनगिडी बाहर

 Lungi Ngidi (Image credit Twitter - X)
Lungi Ngidi (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। एनगिडी को घरेलू फर्स्ट क्लास मुकाबले में गेंदबाजी करते समय दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। 18 सितंबर को हुए स्कैन में चोट की पुष्टि हुई और अब उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा।

एनगिडी की जगह 20 वर्षीय तेज गेंदबाज नक़ोबानी मोकोएना को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। मोकोएना पहले ही दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं। वह फिलहाल डॉल्फिन्स की ओर से वेस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे हैं।

इस मुकाबले के पहले दिन मोकोएना ने 19 ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट लिया। उन्होंने 78 रन दिए। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

तीन प्रमुख तेज गेंदबाज पहले ही बाहर

एनगिडी के बाहर होने से दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर हुआ है। इससे पहले कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह मई में आईपीएल खत्म होने के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं।

वहीं ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह डुआन जैनसन को टीम में शामिल किया गया था। इस तरह दक्षिण अफ्रीका के तीन प्रमुख तेज गेंदबाज इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

टेस्ट सीरीज में वापसी पर बाद में फैसला

एनगिडी की चोट घरेलू मुकाबले में लगी। उन्होंने पहली पारी में 8 ओवर और दूसरी पारी में 8.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

वनडे सीरीज में मार्को यान्सेन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं। उनके साथ डुआन जैनसन, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, क्वेना मफाका और मोकोएना विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे मैच 24, 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें – IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की संभावित XI पर डालें एक नजर

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...