Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लग सकता है बड़ा झटका, मार्नस लाबुशेन के खिलाफ लिया जा सकता है महत्वपूर्ण एक्शन

ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लग सकता है बड़ा झटका, मार्नस लाबुशेन के खिलाफ लिया जा सकता है महत्वपूर्ण एक्शन

Marnus Labuschagne (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ब्रिस्बेन में खेले गए ग्रेड क्रिकेट मैच में एक विवाद में फंस चुके हैं। यह देखने को मिला KFC टी20 मैक्स टूर्नामेंट के रेडलैंड बनाम वैली सेमीफाइनल मैच में। मार्नस लाबुशेन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद अब स्टार बल्लेबाज के खिलाफ कड़े से कड़े एक्शन लिए जा सकते हैं।

दरअसल इस सेमीफाइनल मैच के दौरान मार्नस लाबुशेन रेडलैंड टीम की कप्तानी कर रहे थे। एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए मैच में वैली के रन चेज के 7वें ओवर में ऑन-फील्ड अंपायर में एक विवादित कैच को Bump गेंद के रूप में नॉटआउट दिया। जब रिप्ले में देखा गया तो बल्लेबाज आउट थे।

Kayo ब्रॉडकास्ट की फुटेज में यह साफ नजर आ रहा था कि मार्नस लाबुशेन अंपायर के साथ बहस कर रहे हैं। वो लगातार अंपायर से आउट को लेकर बातचीत कर रहे थे। यही नहीं एक गेंद और फेकने के बाद भी मार्नस लाबुशेन शांत होते हुए नजर नहीं आए और अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी की इस मामले को वो खत्म कर दे और चले जाए। ओवर खत्म होने के बाद कॉमेंटेटर को लगा कि दोनों अंपायर पिच के बीच में स्टार बल्लेबाज को लेकर बातचीत कर रहे हैं और मार्नस लाबुशेन को उनकी खराब हरकत के लिए बड़ा जुर्माना देना पड़ेगा।

मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ेंगे

यह बात साफ है कि अनुभवी बल्लेबाज ने अंपायर के साथ बातचीत के दौरान कोई गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है और इसी हफ्ते उनको लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि मार्नस लाबुशेन को सस्पेंशन का सामना करना पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत आज यानी 11 सितंबर से हो रही है। यह टी20 सीरीज 15 सितंबर को खत्म होगी और 19 सितंबर से इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। इस वनडे सीरीज में मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...