Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की सबसे बड़ी टेस्ट हार पर भड़के सनथ जयसूर्या, बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार; जानें क्यों?

SL vs AUS (Source X)

गाले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को अपनी टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। पारी और 242 रनों से मिली इस हार से श्रीलंकाई मुख्य कोच सनथ जयसूर्या बेहद निराश दिखे। उन्होंने इस हार का कारण बल्लेबाजों की खराब शॉट चयन और परिस्थितियों को ठीक से न समझ पाने को बताया।

घरेलू टीम ने पहली पारी में 654 रन लुटा दिए, जिसके जवाब में वे केवल 165 रन पर सिमट गए। ऑस्ट्रेलिया ने फॉलो-ऑन लागू किया, जिसके बाद श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 247 रन बनाए, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी के लिए मजबूर करने के लिए पर्याप्त नहीं था। जयसूर्या को उम्मीद थी कि उनके अनुभवी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि वे पहले भी कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजर चुके हैं।

सनथ जयसूर्या ने प्रेस से बातचीत में कहा-

“हमारे बल्लेबाजों का शॉट चयन और परिस्थितियों को समझने में गंभीर समस्या थी। मुझे नहीं लगता कि कुछ खिलाड़ियों ने परिस्थितियों को सही से संभाला। वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें अधिक परिपक्वता दिखानी चाहिए। इन खिलाड़ियों ने बहुत क्रिकेट खेला है और उन्हें पता होना चाहिए कि कैसे खेलना है। मैंने उनसे इस बारे में बात की है, लेकिन अब हमें इस पर और विस्तार से चर्चा करनी होगी।”

शतक में तब्दील नहीं हो रही अच्छी शुरुआत – जयसूर्या

जयसूर्या ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यह रही कि बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारियां नहीं खेल सके। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का उदाहरण देते हुए उस्मान ख्वाजा (232), स्टीव स्मिथ (141) और जोश इंग्लिस (102) का उल्लेख किया, जिन्होंने अपने अर्धशतक को बड़े शतकों में बदला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्रीलंकाई टीम को अपने घरेलू हालात का अधिक फायदा उठाना चाहिए था।

“हमारे बल्लेबाज अच्छी शुरुआत ले रहे हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं। यह एक समस्या है, जिसे मैं हमेशा दोहराता हूं। हमने देखा कि ख्वाजा, स्मिथ और इंग्लिस ने अच्छी शुरुआत के बाद उसे बड़े शतक में बदला। हमें इस निरंतरता की जरूरत है। हमारे खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि ये हमारे घरेलू हालात हैं और हमें इनका फायदा उठाना चाहिए। बहुत सारे मौके थे, लेकिन हम उनका लाभ नहीं उठा सके,” जयसूर्या ने कहा।

बता दें कि, गाले में ही 6 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का क्या नतीजा निकलता है।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...