Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान में जश्न का माहौल देखने को मिला, यह रही वीडियो

Afghanistan Fans (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया। इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

जैसे ही अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज की वैसे ही तमाम फैंस को Khost Province में अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया। तमाम फैंस सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने काफी बेहतरीन तरीके से अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया। अफगानिस्तान के लोकल टाइम 8:30 बजे फैंस को उत्साह मनाते हुए देखा गया।

यह रही वीडियो:

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 127 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया। राशिद खान अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश थे।

राशिद खान ने कहा कि, ‘हमने सोचा था कि इस ट्रैक पर 140 का स्कोर बहुत ही सही होगा। हम इस पिच पर अच्छी तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। आपको हमेशा यहां काफी परेशानी होती है। हालांकि गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने हमें काफी अच्छी शुरुआत दी जिसकी वजह से हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा टोटल बना पाए। हमें यह बात काफी अच्छी तरह से पता थी कि हम स्कोर को डीफेंड कर सकते हैं। सभी खिलाड़ियों ने अपना काम बखूबी से निभाया।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से गुलबादिन नाइब ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नवीन उल हक ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कप्तान राशिद खान ने एक विकेट अपने नाम किया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान अभी तक सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...