Skip to main content

ताजा खबर

ऑन फील्ड सैम कोंटास और बुमराह की हुई लड़ाई, देखें अगली गेंद पर कैसे लिया बदला; वीडियो वायरल

IND vs AUS Jasprit Bumrah and Sam Konstas fight (Photo Source X)

IND vs AUS Jasprit Bumrah and Sam Konstas fight: भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट को लेकर काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम पहले दिन ऑलआउट हो गई जबकि आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने भी एक विकेट खोया। लेकिन इसी बीच सैम कोंटास ने बुमराह से बहस करने की कोशिश की, जिसके बाद बुमराह ने अगली ही गेंद पर कोंटास के साथी खिलाड़ी को बोल्ड कर उनका मुंह चुप करवा दिया।

दरअसल, मेलबर्न टेस्ट के बाद से ही सैम कोंटास भारतीय टीम और बुमराह के साथ विवाद में कूदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुमराह ने उन्हें बार-बार अच्छे से जवाब दिया है।

सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहले ही दिन 185 रन बनाकर आउट हो गई। भारत का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम विफल होने के कारण भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट खोये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर आखिरी 15 मिनट शेष रहते ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी

सैम कोंटास ने जानबूझकर बुमराह से बहस की

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी के लिए सैम कोंटास और उस्मान ख्वाजा उतरे। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बुमराह ने की और कोंटास ने पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच की शुरुआत की और पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की और दूसरे ओवर में 2 रन दिये। उसके बाद बुमराह दिन का आखिरी ओवर डालने आए।

दिन के आखिरी ओवर की दूसरी अंतिम गेंद से पहले, ख्वाजा ने बुमराह के रन-अप के बीच में रुकावट डाली, जिससे तेज गेंदबाज नाराज नजर आए। इसके तुरंत बाद, 19 वर्षीय सैम कोंटास बीच में कूदे और पीछे मुड़कर बुमराह को कुछ कहने लगे जिससे दोनों के बीच गरमा-गरमी हो गई। इस स्थिति को शांत करने के लिए ऑन-फील्ड अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

ऐसे में ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने फुलर लेंथ की गेंद डाली, जो ख्वाजा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए दूसरे स्लिप में केएल राहुल के हाथों में चली गई। अगली हुई गेंद पर ख्वाजा का विकेट मिलते ही भारतीय टीम जश्न में डूब गई, लेकिन बुमराह की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा चर्चा में रही, क्योंकि विकेट लेने के बाद उन्होंने कोंटास की तरफ घूरते हुए दिखाया की आखिरी क्यों उन्हें पंगा नहीं लेना चाहिए था।

देखें वीडियो

Fiery scenes in the final over at the SCG!

How’s that for a finish to Day One 👀#AUSvIND pic.twitter.com/BAAjrFKvnQ

— cricket.com.au (@cricketcomau) January 3, 2025

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...