Skip to main content

ताजा खबर

‘ऐसा लगा कि तुम अब भी गुजरात का हिस्सा हो’ – DC vs GT मैच के बाद भारतीय दिग्गज ने डेविड मिलर को जमकर लताड़ा

David Miller Harbhajan Singh (Image credit Twitter - X)
David Miller Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज की। मैच के अंत में सारी उम्मीदें डेविड मिलर पर टिकी थीं, लेकिन उनका एक फैसला टीम पर भारी पड़ गया।

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और 2 गेंदें बाकी थीं। इस समय डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया और कुलदीप यादव को स्ट्राइक नहीं दी। मिलर ने सोचा कि वह आखिरी गेंद पर खुद ही मैच खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिलर शॉट खेलने से चूक गए। इस बीच कुलदीप रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन जोस बटलर ने तेजी से गेंद पकड़कर सटीक थ्रो किया और कुलदीप रन आउट हो गए।

हरभजन सिंह ने की कड़ी आलोचना

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने मिलर के इस फैसले की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मिलर ने हीरो बनने की कोशिश की और टीम के हित में सही निर्णय नहीं लिया। भज्जी ने तंज कसते हुए कहा कि मिलर का खेल देखकर ऐसा लगा जैसे वह अभी भी गुजरात टाइटंस के लिए ही खेल रहे हों।

हरभजन का मानना है कि कुलदीप यादव कोई कमजोर बल्लेबाज नहीं हैं और दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल ले लिया होता, तो आखिरी गेंद पर कुलदीप के पास मौका होता और मैच सुपर ओवर तक जा सकता था।

भज्जी ने यह भी कहा कि मिलर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन हाल के समय में उन्होंने ज्यादा मैच फिनिश नहीं किए हैं। उनके अनुसार, एक अच्छे खिलाड़ी और महान खिलाड़ी में यही फर्क होता है कि महान खिलाड़ी दबाव में मैच जीताकर लौटता है। इस हार के बाद साफ है कि एक छोटी सी गलती ने दिल्ली कैपिटल्स से जीत छीन ली और टीम को अहम दो अंक गंवाने पड़े।

আরো ताजा खबर

‘आप विराट कोहली की तरह मैच फिनिश क्यों नहीं कर पाते?’ – रिपोर्टर के सवाल पर बाबर आजम का फूटा गुस्सा, देखें वायरल वीडियो

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले के बाद बाबर आजम उस समय नाराज हो गए, जब एक रिपोर्टर ने उनकी तुलना विराट कोहली से...

9 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. प्रभसिमरन ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का समर्थन किया, कहा- भारत की टीम में जगह बनाने के लिए ‘और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत’...

SM Trends: 9 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जब रोहित शर्मा तिलक वर्मा के साथ माँ कामाख्या मंदिर गए, तो सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें असम की पारंपरिक ‘जापी’ टोपी...

IPL 2026: RR vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, RR vs RCB: Top 3 players to watch out (image via X) 2026 आईपीएल के 16वें मैच में, शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में...