

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले महिला आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2027 की मेजबानी के अधिकार भारत को सौंप दिए हैं।
इससे पहले नए टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को करनी थी, लेकिन वहां की सरकार के श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बढ़ते हस्तक्षेप के चलते आईसीसी को बड़ा कदम उठाना पड़ा है। हालांकि, श्रीलंका बतौर टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।
इस बार यह चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट टी20 फाॅर्मेट में खेला जाएगा। 6 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) व वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सभी टीमें एक दूसरे से एक बार राउंड राॅबिन फाॅर्मेट के तहत मैच खेलती हुई नजर आएंगी। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी को होस्ट करने की रेस में थे, लेकिन अंत में आईसीसी ने भारत को मेजबानी के अधिकार सौंपे। मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें टूर्नामेंट में शामिल हैं।
नए टूर्नामेंट की शुरुआत पर आईसीसी चेयरमैन ने क्या कहा?
तो वहीं, भारत को पहले चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी मिलने को लेकर आईसीसी के चेयरमैन ने जय शाह ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा “ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण के तौर पर, यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक जबरदस्त और हाई-क्वालिटी मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा। साथ ही, यह टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और ग्लोबल स्टेज पर जगह बनाने के लिए और ज्यादा प्रेरित करेगा। ICC का कोई न कोई बड़ा महिला टूर्नामेंट अब हर साल होने से, हमारे पास महिला खेल, इसकी खिलाड़ियों और दुनिया भर में इसके फैंस के लिए बेहतर रफ्तार, ज्यादा निरंतरता और एक मजबूत लय बनाने का एक बड़ा मौका है।”
ये भी पढ़ें – कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा
Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी
कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा
IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?
“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

