Skip to main content

ताजा खबर

ऐतिहासिक! एशियन गेम्स से पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान 

ऐतिहासिक! एशियन गेम्स से पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान 

AFG vs IND (Image Credit- Twitter X)

एशियन गेम्स 2026 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, टीम इंडिया की तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करने वाली है। ये सीरीज 23 सितंबर से जापान के आइजी नागोया शहर में होने वाले एशियन गेम्स से पहले आयोजित होगी।

इस सीरीज के तीनों मैच 13, 16 और 19 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि, अभी तक इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सोर्स ने इसको लेकर जानकारी दी है।

बीसीसीआई सोर्स का बड़ा बयान

इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई की एक सीनियर सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया बीसीसीआई और एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बीच अच्छे संबंध हैं। बीसीसीआई आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे अन्य बोर्डों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वहां भारतीय टीमें भेजकर उनकी मदद करता रहा है। इस संबंध में बीसीसीआई और एसीबी के बीच सहमति बन चुकी है। कुछ औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बीसीसीआई ने एसीबी और दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के बीच एक समझौता कराया, जिसके तहत अफगानिस्तान को सीरीज के लिए घरेलू मैदान के रूप में उपलब्ध कराया गया। डीडीसीए अपनी दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 का कार्यक्रम भी इसी के अनुरूप तय कर रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी भारत की राष्ट्रीय चयन समिति के साथ साझा कर दी गई है, क्योंकि उन्हें सितंबर के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टी20 टीम का चयन करना है। एशियाई खेलों में क्रिकेट स्पर्धा 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। चयनकर्ता तदनुसार टीम का चयन करेंगे।

बीसीसीआई सोर्स के अनुसार अफगानिस्तान यह सीरीज भारत में ही भारत की मेजबानी करेगी, क्योंकि अफगानिस्तान में लाॅजिस्टिक और स्टेडियम की कमी के चलते ज्यादातर एसीबी अपने घरेलू मैच भारत या यूएई में आयोजित करता है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेगी?

আরো ताजा खबर

27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह भारत के...

SL vs IND 2nd Test, Day 5: सोनल दिनुशा के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, टेस्ट मैच हुआ ड्रा; सीरीज 1-0 से भारत के नाम

SL vs IND 2nd Test, Day 5 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन...

SM Trends: 27 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज पांचवें दिन का खेल जारी है। मुकाबले...

चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह

Cheteshwar Pujara Picks India’s Top 5 All-Time Test Fast Bowlers (Image Credit- Twitter X) Cheteshwar Pujara top 5 Indian fast bowlers: भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने, जिन्होंने अपने...