Skip to main content

ताजा खबर

एशेज में अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस!

एशेज में अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस!

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल टेस्ट मैच में जीत हासिल कर एक बार फिर एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करते हुए, ऐतिहासिक सीरीज को बरकरार रखा है। सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं, चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा, जो एक बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा।

लेकिन अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे टेस्ट मैच में बतौर कप्तान वापसी करने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। इससे पहले भी वह सीरीज के शुरुआत दो मैच पूरी तरह मैच फिट ना होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। तो वहीं, अब उनके चौथे टेस्ट मैच में भी हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है।

दूसरी ओर, कमिंस आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने के लिए खुद को पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं। इस वजह से वह जारी एशेज सीरीज में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। साथ ही अगर कमिंस चौथे टेस्ट मैच से बाहर हुए तो उन्हें प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन रिप्लेस करेंगे, जो टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे।

रिचर्डसन कंधे की सर्जरी के बाद से अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चयनकर्ता इंग्लैंड टेस्ट के अंतिम चरणों के लिए रिचर्डसन की वापसी पर उत्सुकता से नजर रख रहे थे, और अब उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो सकता है।

पैट कमिंस की प्रतिक्रिया

हाल में ही कमिंस ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हमें पता था कि एशेज सीरीज जीतनी है, इसलिए हमने काफी आक्रामक तरीके से तैयारी की थी, और हमें लगा कि यह सही था। अब जब सीरीज जीत ली गई है, तो शायद यह एहसास हो कि काम पूरा हो गया है और अब जोखिम का फिर से आकलन करना चाहिए।

साथ ही कमिंस ने अपने इस बयान में कहा कि बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के साथ स्काॅट बोलेंड खेलते हुए नजर आएंगे। खैर, देखने लायक होगा क्या कमिंस एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले में हिस्सा ले पाते हैं या नहीं?

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...