Skip to main content

ताजा खबर

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने की टीम की घोषणा, बाबर आजम को नहीं मिली जगह 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

आज 10 जून, बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं, इस टीम में टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम और सलमान अली आघा को जगह नहीं मिली है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम के लचर प्रदर्शन के बाद, उनके टी20 टीम में जगह को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे थे।

तो वहीं, अब पीसीबी ने उन सवालों पर विराम लगाते हुए बाबर आजम को टी20 टीम में जगह नहीं दी है। इसके अलावा पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टीम की कमान सौंपी गई है। वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि फरहान T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने छह पारियों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए। उनके स्कोर में 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट 160.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को कुछ मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, पूर्व कप्तान व अनुभवी बाबर आजम का बल्ले से प्रदर्शन औसत से कम रहा और उन्होंने चार पारियों में 112.34 के स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए। जबकि सलमान अली आघा ने छह पारियों में 60 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इस तरह का प्रदर्शन बड़ी वजह रहा, जिसकी वजह से उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं मिली।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले चंडीगढ़ के सड़कों पर मर्सडीज...

‘क्या यह उनके करियर का अंत है?’ – आयरलैंड और इंग्लैंड 2026 T20I सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार के न चुने जाने पर आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra on Bhuvneshwar Kumar’s non-selection for Ireland & England T20Is (image via X) भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने हैरानी जताई है कि क्या आयरलैंड और इंग्लैंड...

‘पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने मेरा साथ दिया’ – पूजा वस्त्राकर ने चोट के मुश्किल दौर में साथ देने के लिए आरसीबी को श्रेय दिया

Pooja Vastrakar reveals how RCB backed her amid injury struggles पूजा वस्त्राकर को 2024 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कंधे में चोट लगी थी और मार्च 2025 में...

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को तगड़ा झटका! हार्दिक पंड्या हुए चोटिल, नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

IND vs AFG: Hardik Pandya ruled out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय वनडे टीम को एक और झटका लगा है। विराट...