Skip to main content

ताजा खबर

एलिसा हीली (Alyssa Healy) नहीं खेलेंगी WPL 2025, अचानक नाम लिया वापस; जानिए कारण

Alyssa Healy (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 से नाम वापस ले लिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के बाद उन्होंने इस फैसले की पुष्टि की। हीली, जिन्होंने WPL के पहले दो संस्करणों में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी की थी, इस बार अपनी चोट के कारण बाहर हो गई हैं।

चोटिल हैं एलिसा हीली 

34 वर्षीय हीली को उनके दाहिने पैर में स्ट्रेस इंजरी हुई है, जिससे वे आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में बतौर बल्लेबाज खेला, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी बेथ मूनी ने संभाली। हालांकि, उन्होंने वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग की थी, लेकिन टी20 सीरीज और उससे पहले के कुछ मुकाबलों से वे बाहर रहीं।

हीली लंबे समय से पैर की इस चोट से जूझ रही हैं, जो पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए टी20 विश्व कप और फिर दिसंबर में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान और ज्यादा गंभीर हो गई थी।

महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले फिट होना चाहती हैं एलिसा हीली 

ऑस्ट्रेलिया के महिला एशेज में इंग्लैंड को वाइटवॉश करने के बाद हीली ने कहा कि उनका लक्ष्य इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट होना है। हालांकि, उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट के बाद की अपनी उपलब्धता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की।

हीली ने कहा, “दुर्भाग्य से मुझे अब कुछ महीने पूरी तरह आराम करना होगा। यह मेरे लिए निराशाजनक है, लेकिन साथ ही शरीर को सही करने का यह एक अच्छा मौका भी है। मैं अब बर्फ के ठंडे पानी में अपने पैर डुबोने का इंतजार कर रही हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप ठीक होकर वापसी करते हैं, तो कुछ और समस्या आ जाती है। अब मैं कुछ चीजों पर काम करूंगी और देखूंगी कि मैं कैसे बेहतर हो सकती हूं। शायद कुछ मामलों में अधिक अनुशासन अपनाने की जरूरत है ताकि मैं खासतौर पर वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट रहूं।”

“यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है और सर्दी में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलने के बाद लड़कियों पर बड़ा भार पड़ने वाला है। इसलिए, इसे सही तरीके से मैनेज करना जरूरी होगा। लेकिन फिलहाल, मैं अपने पैरों को आइस बाथ में डालने के लिए तैयार हूं।”

WPL 2025 का शेड्यूल: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। उद्घाटन मुकाबला गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...