Skip to main content

ताजा खबर

एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद ट्रैविस हेड ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- “यकीन कर पाना मुश्किल…”

एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद ट्रैविस हेड ने दी बड़ी प्रतिक्रिया बोले- यकीन कर पाना मुश्किल

Travis Head (Photo Source: X)

विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 2023-24 सीजन में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स 2025 में एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम किया। हेड ने साथ ही स्टीव स्मिथ को पछाड़ते हुए मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता।

हेड ने पिछले साल 35 पारियों में 1399 रन बनाए, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। यह सम्मान पाने के बाद हेड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं कि उनका क्या कहना है,

यह भी पढ़े:- Australian Cricket Awards 2025: किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा अवॉर्ड? पूरी लिस्ट देखें यहां-

एलन बॉर्डर मिलने के बाद ट्रैविस हेड ने कही यह बात

ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट मिंस को 60 वोटों से हराते हुए एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम किया है। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कुछ समय पहले ही भारत के खिलाफ 10 सालों बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतीं। हेड को 208 पॉइंट्स मिले, जो दूसरे स्थान पर रहे जोश हेजलवुड (158 वोट) से 50 ज्यादा थे। कमिंस 147 वोटों के साथ तीसरे और स्टीव स्मिथ (105), मिचेल स्टार्क (87) चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।

ट्रैविस हेड इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा है, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए। वह ऑनलाइन माध्यम से इवेंट का हिस्सा बने थे, जहां हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उन्हें मेडल दिया। एडन बॉर्डर मेडल जैसा बड़ा सम्मान पाने के बाद हेड ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“विश्वास करना बहुत मुश्किल है। यह एक अच्छा साल रहा है। मुझे खुशी है कि मैं फिट हो पाया, अपना रोल निभा पाया, और भाग्यशाली रहा कि मैं सभी फॉर्मेट में खेल पाया। यह एक अच्छी उपलब्धि है और मैं इसका आनंद लूंगा। मुझे हर फॉर्मेट में किसी न किसी स्तर पर टीम से बाहर रखा गया। हर किसी के पास ऐसे क्षण होते हैं जब वे ‘क्या होता अगर’ के बारे में सोचते हैं। जब मैं वापस आया, तो मैं एक पॉजिटिव अप्रोच अपनाना चाहता था और वह था बटन दबाना और सब कुछ छोड़ देना, और यह सभी फॉर्मेट में हुआ।”

আরো ताजा खबर

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...

‘भारत भी तो आयरलैंड से हारा’ – पाकिस्तान क्रिकेट की चौतरफा आलोचनाओं के बीच बोले PCB चीफ मोहसिन नकवी

Mohsin Naqvi Hits Back at Critics, Points to India’s Defeat Against Ireland (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने जनता और मीडिया की...

5 रन देकर लिए 7 विकेट! Chamari Athapaththu ने रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक से रचा इतिहास; श्रीलंका ने इंडोनेशिया को रौंदा

Chamari Athapaththu’s Historic Hat-Trick Powers Sri Lanka to 75-Run Win Over Indonesia (immage via ICC/X) 2 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के...