Skip to main content

ताजा खबर

एमएस धोनी से आगे निकले संजू सैमसन, ऐसा करने वाले सातवें सबसे तेज भारतीय बने

Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रही सीरीज के पहले टी20 मैच में फैंस को खूब इंटरटेनमेंट देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका और भारत ने शुक्रवार, 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड में पहले टी20I में एक-दूसरे का सामना किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम पहली पारी में 202 रन बनाने में सफल रही और दूसरी पारी में मेजबान टीम को 141 ​​रन पर ऑलआउट कर दिया।

इस मैच में संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। संजू सैमसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7000 रन बनाने वाले संयुक्त सातवें सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। उन्होंने डरबन में अपने 269वें मैच में ये कारनामा करके दिखाया। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा। लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने सैमसन ने 50 गेंद में 107 रन की पारी खेली।

संजू सैमसन से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने का रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो के नाम है। भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। राहुल ने सिर्फ 197 पारियों में सात हजार रन पूरे किए थे। वहीं विराट कोहली ने 212 पारियों में ये कारनामा करके दिखाया था।

संजू सैमसन ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी कम पारियों में सात हजार रनों के आंकड़े को छुआ। धोनी ने 305 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। सैमसन ने ये उपलब्धि 269 पारियों में हासिल की। आपको बता दें कि सैमसन ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में शतक बनाया था।

टी20 में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

केएल राहुल – 197 पारी

विराट कोहली – 212 पारी

शिखर धवन – 246 पारी

सूर्यकुमार यादव – 249 पारी

सुरेश रैना – 251 पारी

रोहित शर्मा – 258 पारी

संजू सैमसन – 269 पारी

रॉबिन उथप्पा – 269 पारी

एमएस धोनी – 305 पारी

दिनेश कार्तिक – 336 पारी

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...