Skip to main content

ताजा खबर

एमएस धोनी की वजह से ही स्वप्निल कुसाले ने जीता Paris Olympics में ब्रॉन्ज, खुद भारतीय एथलीट ने किया बड़ा खुलासा

एमएस धोनी की वजह से ही स्वप्निल कुसाले ने जीता Paris Olympics में ब्रॉन्ज, खुद भारतीय एथलीट ने किया बड़ा खुलासा

Swapni Kusale (Pic Source-X)

स्वप्निल कुसाले ने 1 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में यह मेडल जीता, जिसे मैराथन ऑफ शूटिंग भी कहा जाता है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का तीसरा मेडल है। भारत ने तीनों ही मेडल शूटिंग में जीते हैं। स्वप्निल कुसाले से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह पेरिस गेम्स में मेडल जीत चुके हैं। ओलंपिक इतिहास की बात करें तो स्वप्निल मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय शूटर हैं।

इसी के साथ स्वप्निल कुसाले ने एक बड़ा खुलासा किया जिसमें उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर प्रशंसा की। स्वप्निल कुसाले ने कहा कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने काफी प्रभावित किया जो खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने से पहले एक रेलवे टिकट कलेक्टर थे।

बता दें, स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास कंबलवाडी गांव के हैं जो 2012 से अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। हालांकि उन्हें 12 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा और शानदार एथलीट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना डेब्यू किया। स्वप्निल कुसाले ने PTI को बताया कि, ‘मैं शूटिंग की दुनिया में किसी को फॉलो नहीं करता हूं। मैं धोनी को अपना आदर्श मानता हूं क्योंकि वो काफी अच्छे इंसान है।

मेरा खेल यही दर्शाता है कि हमें फील्ड पर काफी शांत रहने की जरूरत है और साथ ही उनकी और मेरी कहानी भी एक जैसी है क्योंकि मैं भी उन्हीं की तरह एक टिकट कलेक्टर रहा हूं।’

स्वप्निल कुसाले 2015 से सेंट्रल रेलवे में काम कर रहे हैं

बता दें, स्वप्निल कुसाले 2015 से सेंट्रल रेलवे में काम कर रहे हैं। स्वप्निल ने आगे कहा कि, ‘हर शॉट नया शॉट होता है। मैं बस धैर्य के साथ कोशिश कर रहा था। सिर्फ शूट करना है और शांत रहना है। आपके दिमाग में हमेशा स्कोर को लेकर काफी कुछ चीज़ें चल रही होती है लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोच रहा था।

यह सच में काफी अच्छा अनुभव था। मुझे शूटिंग पसंद है और मैं खुश हूं कि इतने लंबे समय बाद मैं ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर पाया। मनु को देखकर मेरे अंदर भी आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। अगर वो जीत सकती है तो मैं भी यह कर सकता हूं।’

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...