
Vijaykumar Vyshak (Image Credit- Twitter X)
बीसीसीआई ने 25 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस सीरीज में पहली बार टीम इंडिया में कुछ नए खिलाड़ियों को चुना गया है।
इनमें से ही एक कर्नाटक के लिए घरेलू और आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की ओर से खेलने वाले विजयकुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) है। भारतीय क्रिकेट टीम से पहली बार मेडन काॅल-मिलने के बाद विजयकुमार ने बड़ा बयान देते हुए अपने दिल की बात की है। 27 वर्षीय क्रिकेटर का कहना है कि यह उनके लिए किसी सपने के समान है।
Vijaykumar Vyshak ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारतीय टी20 टीम से मेडन काॅल-अप के बाद विजयकुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मैं कुछ नहीं कह सकता। प्रत्येक क्रिकेटर की इच्छा भारत की ओर से क्रिकेट खेलने की होती है। तो यह सपने के सच होने के समान है।
क्रिकेटर ने आगे कहा- लंबे समय तक, लोग मुझे मोटा कहते रहे और इससे मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ साल पहले, मैंने खुद को आईने में देखा और मुझे कोई क्रिकेटर नहीं दिखा। मैंने जो देखा वह एक अधिक वजन वाला युवा था, जो अपने क्रिकेट से संघर्ष कर रहा था। उस दिन, मैंने खुद से कहा, फिटनेस ही सब कुछ है, इस पर काम करूंगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान और यश दयाल।
साउथ अफ्रीका बनाम भारत टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला टी20 8 नवंबर – किंग्समीड, डरबन
दूसरा टी20 10 नवंबर – सेंट जाॅर्ज पार्क, गैबरा
तीसरा टी20 13 नवंबर – सुपर स्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
चौथा टी20 15 नवंबर – द वांडर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग
IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट
18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

