Skip to main content

ताजा खबर

एक और ICC टूर्नामेंट में छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं Mohammed Shami, नेट्स में दिखाई रफ्तार

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

ICC टूर्नामेंट में Mohammed Shami अलग ही लय में नजर आते है, जहां उनकी रफ्तार के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घुटने टेक देते हैं। अब एक बार फिर से ICC का इवेंट आ गया है, जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आपको शमी अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए नजर आएंगे और इसे के लिए वो कड़ी तैयारी करने में लगे हुए हैं।

लंबे समय बाद की थी टीम इंडिया में वापसी

जी हां, Mohammed Shami ने टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी की थी, जहां ये खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद टखने की चोट से परेशान था। जिसके बाद शमी ने उसकी सर्जरी भी करवाई थी, ऐसे में शमी साल 2024 में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए थे और फिर उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी की है।

Mohammed Shami तैयार हैं अपनी रफ्तार का जादू दिखाने के लिए

*ICC ने Mohammed Shami की एक नई रील वीडियो शेयर की है इंस्टा पर।
*जहां इस रील वीडियो में शमी नेट्स में गजब की गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।
*वहीं गेंदबाजी से पहले मस्ती के मूड में दिखे शमी, फिर दिखाया रफ्तार का कहर।
*साथ ही शमी अब टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड करते हुए भी दिखेंगे।

ICC ने शेयर की Mohammed Shami को लेकर ये रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया को लेकर दुबई में देखने को मिल रहा है गजब का क्रेज

वहीं टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है, ऐसे में जब भारतीय टीम अभ्यास के लिए ICC की एकेडमी जा रहा ही थी उस दौरान गजब का नजारा देखने को मिला। जहां एकेडमी के बाहर टीम इंडिया के कई सारे फैन्स मौजूद थे और वो अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों को आवाज लगा रहे थे। जिसके बाद विराट सहित कई खिलाड़ियों ने फैन्स को ऑटोग्राफ भी दिए थे, साथ ही भारतीय टीम के मैच को लेकर फैन्स में अलग तरह का उत्साह। टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश से दूसरा मैच पाकिस्तान से और तीसरा मैच न्यूजीलैंड से खेलेगी।

एक नजर इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...