Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के एक्स-फैक्टर साबित होंगे: जहीर खान

Rishabh Pant and Zaheer Khan. (Image Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।

आगामी टूर्नामेंट से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने Cricbuzz के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया।

सवाल: ऋषभ पंत को कप्तान के रूप में देखकर आप क्या कहेंगे?

जवाब: इंडिया U19 के समय से मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है। मैं दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी भी कर रहा था और मैं उनका खेल देखा है। ऋषभ पंत काफी आक्रामक तरीके से खेल खेलते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स में भी उन्हें यही भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। टी20 फॉर्मेट में आपको आक्रामक खेल खेलने की जरूरत होती है।

सवाल: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कहा है कि ऋषभ पंत टीम इंडिया के लंबे अंतराल के कप्तान हो सकते हैं?

जवाब: मैने आपको कहा कि मैं उनको उनके शुरुआती दिनों से देख रहा हूं। ऋषभ पंत स्पेशल खिलाड़ी है और वो कप्तानी भी बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। हम सब उन्हें सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेंटर के रूप में मेरा भी काफी महत्वपूर्ण काम होगा। ऋषभ पंत एक सफर में है और आने वाला समय काफी उत्साहित होगा।

सवाल: आप उनकी बल्लेबाजी को लेकर क्या कहेंगे? वो काफी रिस्क भी लेते हैं?

जवाब: ऋषभ पंत के पास यह काबिलियत है कि वो गेंद को मैदान के हर कोने में मारते हैं। इसीलिए ऋषभ पंत सबसे अलग खिलाड़ी है। हमें उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। मेरी यही सोच रहती है कि जिस तरीके से आपको खेल खेलना है उसी तरीके से बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

सवाल: चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत टीम इंडिया में बदलाव ला सकते हैं?

जवाब: ऋषभ पंत एक्स-फैक्टर खिलाड़ी है। आपको अपनी टीम में एक्स-फैक्टर खिलाड़ी होना जरूरी है। उनके आने से टीम इंडिया को काफी मजबूती मिलेगी। इसी वजह से उनके ऊपर सभी लोगों को काफी भरोसा है।

আরো ताजा खबर

7 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (7 अप्रैल) के मैच में SRH ने PBKS को 33 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स...

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...