Skip to main content

ताजा खबर

“उस इंसान को गुस्सा नहीं आएगा जिसने टीम में पैसा…”- गोयनका और केएल की बीच हुई बहस को लेकर मिश्रा का खुलासा

उस इंसान को गुस्सा नहीं आएगा जिसने टीम में पैसा- गोयनका और केएल की बीच हुई बहस को लेकर मिश्रा का खुलासा

Sanjiv Goenka & KL Rahul (Photo Source: X)

आईपीएल 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिली थी और बाद में यह चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद गोयनका को राहुल की क्लास लगाते देखा गया था।

केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत को लेकर अमित मिश्रा का खुलासा

अब टीम के स्पिनर अमित मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया है कि लखनऊ के मालिक ने उस समय कप्तान केएल राहुल से क्या कहा था। मिश्रा ने एक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, गोयनका निराश थे क्योंकि हमें KKR और हैदराबाद के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ मैच तो 10 ओवर से भी पहले खत्म हो गया था।

ऐसा लग रहा था कि हम नेट अभ्यास में उन्हें गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर मैं इसे लेकर इतने गुस्से में हूं, तो क्या उस व्यक्ति को गुस्सा नहीं आएगा जिसने टीम में पैसा लगाया है? यह कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने कहा कि गेंदबाजी काफी खराब हुई है और टीम को लड़ना चाहिए था। ऐसा लग रहा था कि टीम ने सरेंडर कर दिया है। मुझे लगता है कि इस बात को मीडिया ने काफी बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया।

इसके बाद अमित मिश्रा से पूछा गया कि, क्या लखनऊ कप्तान के तौर पर केएल राहुल को रिटेन करेगा। इसका जवाब देते अमित मिश्रा ने कहा कि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भारतीय टीम में हैं या नहीं। लेकिन टी20 के लिए सही मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को कप्तान होना चाहिए। टीम के लिए खेलने वाले किसी व्यक्ति को कप्तान होना चाहिए। मुझे यकीन है कि लखनऊ एक बेहतर कप्तान की तलाश करेगा।

ऐसी खबरें सामने आई हैं कि आईपीएल 2025 को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि इसको लेकर केएल राहुल या फ्रेंचाइजी की तरफ स कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा नीलामी होनी है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...